फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   heat wave: Indian girl death due to heat wave in arizona america

अमेरिका: गर्मी के कारण भारतीय बच्ची की मौत, पानी की तलाश में गई थी मां

Sat, 15 Jun 2019 08:32 PM IST
अमर शर्मा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: अमर शर्मा Updated Sat, 15 Jun 2019 08:32 PM IST
विज्ञापन
heat wave: Indian girl death due to heat wave in arizona america
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
अमेरिका के एरिजोना में एक छह साल की भारतीय बच्ची की गर्मी के कारण मौत हो गई है। घटना उस वक्त की है जब बच्ची की मां उसे अन्य प्रवासियों के पास छोड़कर पानी की तलाश में चली गई थी।
विज्ञापन


इस बात की जानकारी शुक्रवार को चिकित्सा परीक्षक और अमेरिकी सीमा पट्रोल ने दी है। मृतक बच्ची का नाम गुरप्रीत कौर बताया जा रहा है, जो जल्द ही अपना सातवां जन्मदिन मनाने वाली थी। 
विज्ञापन


अमेरिकी सीमा पट्रोल और पीमा काउंटी ऑफिस ऑफ द मेडिकल एक्जेमाइन (पीसीओएमई) ने बताया कि एरिजोना में तापमान 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। एरिजोना के दक्षिणी रेगिस्तान में इस साल प्रवासी बच्चों में होने वाली ये दूसरी मौत है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अमेरिका-मेक्सिको सीमा पर प्रवासी लोगों की संख्या बढ़ रही है, और अधिक गर्मी होने के कारण अब ये चिंता का विषय बन गया है। प्रवासी अधिकारियों के मुताबिक, मेक्सिको से अमेरिका आने वाले भारतीय नागरिकों की संख्या भी बढ़ती जा रही है। 


वे उन हजारों अफ्रीकी और एशियाई प्रवासियों में से हैं, जो तीसरे देशों में जाते हैं। इन मां बेटी के साथ तीन अन्य लोग भी थे। जिनमें दो महिलाएं और एक बच्चा है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed