फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Heat waves continues in North-Eastern regions of America 7 dead

Heat Wave in US: अमेरिका के उत्तर-पूर्वी क्षेत्रों में लू का कहर जारी, सात की मौत, सप्ताहांत तक राहत की उम्मीद

Mon, 01 Aug 2022 01:53 AM IST
देव कश्यप एजेंसी, वाशिंगटन।
एजेंसी, वाशिंगटन। Published by: देव कश्यप Updated Mon, 01 Aug 2022 01:53 AM IST
सार

अमेरिकी राष्ट्रीय मौसम विभाग (US National Meteorological Department) ने पोर्टलैंड (Portland) और सिएटल (Seattle), वाशिंगटन दोनों के लिए अगले कुछ दिनों तक अत्यधिक गर्मी (Excessive Heat) का अलर्ट जारी किया है। विभाग के मुताबिक, रात के समय तापमान (Temperature) में गिरावट देखी जा रही है।

विज्ञापन
Heat waves continues in North-Eastern regions of America 7 dead
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : पीटीआई

विस्तार

अमेरिका के उत्तर-पूर्वी क्षेत्र में लू (Heat Wave) का कहर जारी है। इससे ओरेगॉन के शहर पोर्टलैंड (Portland) के कई क्षेत्र प्रभावित हुए। क्लैकमास काउंटी के अधिकारियों ने बताया कि इस सप्ताह सात लोगों की मौत हुई है। माना जा रहा है कि सभी मौतें बढ़ती गर्मी के कारण हुई हैं।

विज्ञापन


अमेरिकी राष्ट्रीय मौसम विभाग (US National Meteorological Department) ने पोर्टलैंड (Portland) और सिएटल (Seattle), वाशिंगटन दोनों के लिए अगले कुछ दिनों तक अत्यधिक गर्मी (Excessive Heat) का अलर्ट जारी किया है। विभाग के मुताबिक, रात के समय तापमान में 21 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट देखी जा रही है। इस सप्ताह के अंत तक लू से कुछ हद तक राहत मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन


ओरेगॉन (Oregon), वाशिंगटन और ब्रिटिश कोलंबिया (British Columbia) में जून के अंत और जुलाई की शुरुआत में लगभग 800 मौतें हुई हैं। उस समय पोर्टलैंड में तापमान 46.7 डिग्री सेल्सियस के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया था। मुल्टनोमाह काउंटी के एक प्रवक्ता जेसिका मोकेर्ट-शिब्ले ने कहा कि शुक्रवार रात तक लगभग 250 लोगों ने पोर्टलैंड शहरों में बनाए गए ठंडे शिविरों में शरण ली है। पोर्टलैंड में इस सप्ताह तापमान 38.9 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। इसके अभी और बढ़ने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विभाग ने चेतावनी जारी की है कि भीषण गर्मी के कारण बीमारियां भी बढ़ने लगी हैं। इसलिए लोग बाहर निकलने से बचें, खूब पानी पीएं और घर में ही रहकर परिवार के सदस्यों की देखभाल करें। विशेषज्ञों के मुताबिक, उत्तर-पूर्वी क्षेत्रों में जलवायु परिवर्तन के कारण गर्मी का प्रकोप बढ़ रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed