फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Health Workers all around the globe are working like soldiers to tackle coronavirus pandemic

किसी ने बच्चे को छोड़ा तो कोई परिवार से दूर, सैनिक की तरह जंग लड़ रहे स्वास्थ्यकर्मी

Tue, 17 Mar 2020 06:39 AM IST
गौरव पाण्डेय वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: गौरव पाण्डेय Updated Tue, 17 Mar 2020 06:39 AM IST
विज्ञापन
Health Workers all around the globe are working like soldiers to tackle coronavirus pandemic
कोरोनावायरस - फोटो : एएनआई

इटली में कोरोना के प्रकोप के बीच डॉक्टर और दूसरे स्वास्थ्यकर्मी डटे हुए हैं। कई डॉक्टर व अन्य पैरामेडिक महीनेभर से परिवार से नहीं मिल पाए हैं। एक अस्पताल में कोरोना का इलाज कर रहीं 51 वर्षीय डॉ. चांग वुई बताती हैं कि 24 साल की बेटी ने जब पूछा कि परिवार के साथ बाहर खाना खाने कब जा पाएंगे तो मैंने कहा, जब तक मौत का मंजर खत्म नहीं हो जाता, तब तक नहीं जा सकते।

विज्ञापन


विज्ञापन

मम्मी-पापा की चिंता सताती है

इटली के पुंगुल में रोगियों का इलाज कर रही वुई कहती हैं कि मेरे लिए ये कोई नई बात नहीं है कि हर दो में से एक मरीज कोरोना संक्रमित होता है जो मेरे सामने बैठता है, मैं उसकी तकलीफ सुनती हूं और उसका इलाज करती हूं। मुझे तो अपने मम्मी-पापा की चिंता सताती है कि कहीं मेरी वजह से उन्हें संक्रमण न हो जाए। वे इस वक्त 80 वर्ष के हैं। इसी डर से मैंने घर जाना बंद कर दिया है। जाती हूं तो 30 मिनट से अधिक समय नहीं देती हूं।

विज्ञापन
विज्ञापन

गर्भवती लेकिन संदिग्धों की जांच में जुटी

नोरासिंता मंसूर (38) गर्भवती होने के बाद भी रोगियों की जांच में जुटी हैं। वे कहती हैं कि मेरा मकसद अपने साथियों को इस बात के लिए प्रोत्साहित करना है कि वे बिना आराम की जनसेवा करें क्योंकि उनकी मेहनत से कई लोगों की जिंदगी बच जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed