फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Health worker and corona patient arrested for having gay sex in hospital bathroom

इंडोनेशिया: स्वास्थ्यकर्मी ने कोरोना संक्रमित के साथ बनाए समलैंगिक संबंध, गिरफ्तार

Thu, 31 Dec 2020 04:21 AM IST
Jeet Kumar वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, जकार्ता।
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, जकार्ता। Published by: Jeet Kumar Updated Thu, 31 Dec 2020 04:21 AM IST
विज्ञापन
Health worker and corona patient arrested for having gay sex in hospital bathroom
सांकेतिक तस्वीर

इंडोनेशिया के एक अस्पताल में एक अजीब मामला सामने आया है। यहां पुरुष नर्स ने कोरोना वायरस संक्रमित व्यक्ति के साथ शारीरिक संबंध बनाने के लिए अपनी पीपीई किट उतार दी। इस बात को खुद पुरुष नर्स ने पुलिस के सामने स्वीकार किया है। 

विज्ञापन


ये खुलासा तब हुआ जब कोरोना पीड़ित ने ट्विटर पर अपनी बातें शेयर कर दीं। उसने कहा कि किसी बहाने से उसे टॉयलेट में बुलाया गया था। उसने पुरुष नर्स और उसके बीच व्हाट्सएप चैट का एक स्क्रीनशॉट भी शेयर किया। इसके बाद मामला सामने आया और पुरुष नर्स को निलंबित कर दिया।
विज्ञापन


उस संक्रमित व्यक्ति ने पुरुष नर्स से मुलाकात के दौरान जमीन पर पड़ी हुई पीपीई किट की फोटो शेयर की। पोस्ट के बाद तेजी से सोशल मीडिया पर पोस्ट फैल गई और पुरुष नर्स के साथ उस अस्पाताल की भी पहचान कर ली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इंडोनेशिया के नेशनल नर्सेज एसोसिएशन के एसेप गनवान ने माना कि एक स्वास्थ्यकर्मी और कोरोना वायरस से संक्रमित व्यक्ति विस्मा एटलेट के बीच समलैंगिक संबंध बने।

वहीं कोविड-19 टेस्ट में निगेटिव आने के बाद पुरुष नर्स को पुलिस को सौंप दिया गया, जिस पर आगे की कानूनी कार्रवाई होगी। अभी रोगी अस्पताल में ही है क्योंकि उसका कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आया है।


इंडोनेशिया में अगर पुरुषों को अश्लीलता कानून के तहत दोषी पाया जाता है तो उन्हें कम से कम दस साल तक की जेल की सजा का सामना करना पड़ सकता है। इस मामले में ट्विटर पोस्ट के आधार पर पुरुष नर्स और मरीज पर मुकदमा चलाया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed