फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   health officials say At least 59 Palestinians killed while waiting for aid trucks in Gaza Know updates

Gaza: गाजा में खाना लेने की कोशिश कर रहे फलस्तीनियों पर टैंकों से गोलाबारी, 59 की मौत; IDF बोली- जांच कर रहे

Wed, 18 Jun 2025 02:46 AM IST
शिव शुक्ला वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, गाजा पट्टी
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, गाजा पट्टी Published by: शिव शुक्ला Updated Wed, 18 Jun 2025 02:46 AM IST
सार

इस्राइल की नाकाबंदी और सैन्य कार्रवाई ने गाजा को अकाल के कगार पर पहुंचा दिया है। गाजा में इस समय मानवीय संकट चरम पर है। महीनों से जारी इजरायल-हमास युद्ध के चलते इलाके में खाद्य सामग्री, दवाओं और बिजली की भारी किल्लत है।

 

विज्ञापन
health officials say At least 59 Palestinians killed while waiting for aid trucks in Gaza Know updates
गाजा में खाना पाने की जद्दोजहद में फलस्तीनी। - फोटो : पीटीआई

विस्तार

गाजा में मंगलवार को सहायता ट्रक से खाना हासिल करने की कोशिश कर रहे फलस्तीनियों पर इस्राइली टैंकों से गोलाबारी की गई। इसमें 59 लोगों की मौत हो गई और 221 लोग घायल हो गए। सोशल मीडिया पर साझा एक वीडियो में दक्षिणी गाजा पट्टी के खान यूनिस की एक सड़क पर करीब एक दर्जन क्षत-विक्षत शव पड़े हुए दिखाई दे रहे हैं। इस्राइली सेना ने इलाके में गोलीबारी की बात स्वीकार की और कहा कि वह इस घटना की जांच कर रही है।

विज्ञापन

 

health officials say At least 59 Palestinians killed while waiting for aid trucks in Gaza Know updates
खाना पाने की कोशिश के दौरान फलस्तीनियों पर गोलीबारी। - फोटो : पीटीआई

प्रत्यक्षदर्शियों ने कहा कि इस्राइली टैंकों ने हजारों लोगों की भीड़ पर कम से कम दो गोले दागे। यह भीड़ खान यूनिस होती हुई मुख्य पूर्वी सड़क पर सहायता ट्रकों से भोजन प्राप्त करने की कोशिश में एकत्रित हुई थी। नासर अस्पताल में भर्ती एक प्रत्यक्षदर्शी ने कहा, अचानक उन्होंने हमें आगे बढ़ने दिया और सभी को इकट्ठा किया। इसके बाद टैंक से गोले दाग दिए। उनमें कोई दया नहीं थी। लोग मर रहे हैं। अपने बच्चों के लिए भोजन जुटाने के प्रयास में मर रहे हैं। फलस्तीनी चिकित्सकों ने कहा कि गोलाबारी में कम से कम 59 लोग मारे गए और 221 घायल हुए हैं। इनमें कम से कम 20 की हालत गंभीर है। घायलों को कारों, रिक्शा व गधा गाड़ियों में अस्पताल लाया गया।

इस्राइली सेना ने एक बयान में कहा, खान यूनिस के क्षेत्र में गोलाबारी की सूचना की जांच की जा रही है। किसी भी नागरिक को हुए नुकसान के लिए सेना को खेद है। सेना का प्रयास है कि नागरिकों को कम से कम नुकसान हो।

विज्ञापन
विज्ञापन

अकाल के कगार पर गाजा
इस्राइल की नाकाबंदी और सैन्य कार्रवाई ने गाजा को अकाल के कगार पर पहुंचा दिया है। गाजा में इस समय मानवीय संकट चरम पर है। महीनों से जारी इजरायल-हमास युद्ध के चलते इलाके में खाद्य सामग्री, दवाओं और बिजली की भारी किल्लत है। संयुक्त राष्ट्र और अन्य अंतरराष्ट्रीय संस्थाओं ने पहले ही चेतावनी दी है कि अगर जल्द ही राहत नहीं पहुंची, तो गाजा में भुखमरी और बीमारी से बड़े पैमाने पर मौतें हो सकती हैं। वहीं, इस्राइल और अमेरिका का कहना है कि उन्होंने नई खाद्य वितरण प्रणाली की शुरुआत हमास को मानवीय सहायता चुराने और उसका उपयोग आतंकवादी गतिविधियों के वित्तपोषण में करने से रोकने के लिए की है। जबकि संयुक्त राष्ट्र का कहना है कि किसी भी व्यवस्थित तरीके से सहायता पहुंचाने का कोई सबूत नहीं है।
 
यूएन मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने युद्ध खत्म करने का किया आह्वान
संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने कहा कि गाजा में इस्राइल फलस्तीनियों पर कहर ढा रहा है। उन्होंने इस्राइली अधिकारियों से युद्ध को जल्द से जल्द समाप्त करने की अपील की। बता दें कि गाजा में इस्राइल हमले में अब तक 50 हजार से ज्यादा फलस्तीनियों की मौत हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed