फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   havoc in Indonesia: More than 54 thousand new cases in a day, Asias new Covid-19 epicenter

इंडोनेशिया में कोरोना कहर: एक दिन में 54 हजार से ज्यादा नए केस, एशिया का नया महामारी हब बना

Thu, 15 Jul 2021 08:26 PM IST
सुरेंद्र जोशी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, जकार्ता
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, जकार्ता Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Thu, 15 Jul 2021 08:26 PM IST
सार

भारत के बाद इंडोनेशिया एशिया में कोरोना का नया हब बन गया है। बुधवार को इंडोनेशिया में एक दिन के सर्वाधिक नए रोगी मिले। यदि हालात नहीं संभले तो विश्व के इस चौथे सबसे ज्यादा आबादी वाले देश में हाहाकार मच सकता है। 
 

विज्ञापन
havoc in Indonesia: More than 54 thousand new cases in a day,  Asias new Covid-19 epicenter
डेल्टा वेरिएंट - फोटो : पीटीआई

विस्तार

इंडोनेशिया में कोरोना महामारी के हालात वैसे ही हो गए हैं, जैसे कि अप्रैल-मई में भारत के थे। बुधवार को इंडोनेशिया में 54,517 नए कोविड-19 केस मिले हैं। यह इंडोनेशिया में एक दिन के सर्वाधिक मरीज का रिकॉर्ड है। इस तरह अब यह एशिया का नया कोरोना हब बन गया है। 

विज्ञापन


एक साथ इतनी तादाद में मरीज मिलने से इंडोनेशिया में हड़कंप के हालात हैं। अधिकारियों का कहना है कि जल्द हालात काबू में नहीं आए तो देश का स्वास्थ्य तंत्र ढह सकता है। हालात संभालना मुश्किल हो जाएगा और देश में हाहाकार मच सकता है। 
विज्ञापन


इंडोनेशिया विश्व का चौथा सर्वाधिक आबादी वाला देश है। देश की आबादी 27 करोड़ से ज्यादा है। यहां एक दिन में उतने कोरोना मरीज मिल रहे हैं, जितने गत माहों में भारत में मिला करते थे। यदि संक्रमण का यह तेज दौर जारी रहा तो हालात बेकाबू हो सकते हैं। गत शनिवार को प्रकाशित एक सर्वे रिपोर्ट के अनुसार इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता की एक करोड़ से ज्यादा आबादी में से आधी आबादी कोरोना संक्रमित हो सकती है। वहां गत सप्ताह आपात लॉकडाउन लगाया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आखिर क्यों हुए ऐसे हालात?
जानकारों का कहना है कि इंडोनेशिया के ये हालात अचानक नहीं हुए हैं। देश कड़ा लॉकडाउन लागू नहीं करने, कोरोना जांच नहीं करने और कांट्रेक्ट ट्रेसिंग से किनारा करने का दंड भोग रहा है। अधिकारी यह अंदाजा भी नहीं लगा सके कि कोरोना वायरस की मौजूदा लहर कितनी तेजी से फैल रही है। अब वे चिंता कर रहे हैं कि यदि इतनी तादाद में मरीज मिलने का सिलसिला जारी रहा तो अस्पताल भी मरीजों को संभाल नहीं सकेंगे। 

बेड तेजी से भर रहे, ऑक्सीजन हो रही खत्म
चूंकि वायरस का अधिक घातक डेल्टा वेरिएंट  तेजी से फैल रहा है, इसलिए मौतों की संख्या भी बढ़ रही है। बुधवार को 991 मौतें हुईं। इसके साथ ही देश में अब तक 69,210 मरीजों की मौत हो चुकी है। सरकारी न्यूज एजेंसी अंतारा के अनुसार देश के अस्पतालों के 1.20 लाख बेड में से 90 हजार से ज्यादा भर चुके हैं। प्राणवायु ऑक्सीजन के दाम बढ़ गए हैं तो इसकी किल्लत भी होने लगी है। 


सिर्फ 5.5 फीसदी को लगे टीके
सीएनएन के वैक्सीन ट्रेकर के मुताबिक इंडोनेशिया की कुल आबादी के मात्र 5.5 फीसदी लोगों को ही अब तक टीके लग सके हैं। प्रधानमंत्री जोको विडोडो ने उम्मीद जताई है कि टीकाकरण के दम पर देश इस वैश्विक संकट से जल्द उबर जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed