फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Harpreet Chandi made a record by traveling 1397 km in Antarctica

US News: हरप्रीत ने अंटार्कटिका में 1397 किमी की यात्रा कर बनाया रिकॉर्ड, बाइडन के लिए भारतीय-अमेरिकी बेहद खास

Sun, 22 Jan 2023 05:58 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, वाशिंगटन।
एजेंसी, वाशिंगटन। Published by: Jeet Kumar Updated Sun, 22 Jan 2023 05:58 AM IST
सार

भारतीय मूल की चांडी ने अंटार्कटिका में 1397 किमी की यात्रा अकेले पूरी की। वह -50 डिग्री सेल्सियस तापमान में अकेले चुनौतियों से जूझते आगे बढ़ीं।

विज्ञापन
Harpreet Chandi made a record by traveling 1397 km in Antarctica
हरप्रीत चंडी - फोटो : फेसबुक/आर्मी मेडिकल मेडिकल सर्विसेज, यूके

विस्तार

ब्रिटेन में भारतीय मूल की महिला सिख सैन्य अधिकारी कैप्टन हरप्रीत चांडी ने लंबे समय तक बगैर किसी मदद के ध्रुवीय क्षेत्रों में अपने अभियान को पूरा कर विश्व रिकॉर्ड बनाया है। चांडी एक फिजियोथेरेपिस्ट भी हैं। हरप्रीत को पोलर प्रीत के नाम से भी जाना जाता है। इससे पहले उन्होंने दक्षिण ध्रुव पर अकेले यात्रा करने का रिकॉर्ड बनाया था।

विज्ञापन


भारतीय मूल की चांडी ने अंटार्कटिका में 1397 किमी की यात्रा अकेले पूरी की। वह -50 डिग्री सेल्सियस तापमान में अकेले चुनौतियों से जूझते आगे बढ़ीं। चांडी ने सफलता के बाद अपने एक ब्लॉग में कहा, यह सफर बेहद ठंडा, खतरनाक एवं बर्फीली हवाओं से भरा था। मैं लगातार चलती रही, ताकि मेरा शरीर गर्म रहे। क्योंकि रुकने पर शरीर फिर से ठंडा पड़ जाता था। उन्होंने कहा, हालांकि मुझे इस बात का दुख है कि मैं अपने मूल मिशन को पार नहीं कर पाई। उन्होंने बताया, मैं अकेले पूरे अंटार्कटिका को पार करना चाहती थी। 
विज्ञापन


जो बाइडन के लिए भारतीय-अमेरिकी समुदाय खास : मेयर
सिनसिनाटी के भारतवंशी मेयर आफताब पुरेवल ने कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन के लिए भारतीय-अमेरिकी समुदाय बेहद खास है। वे जानते   हैं कि इस समुदाय के पास देश    की सेवा में योगदान देने के लिए बहुत कुछ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाइडन के प्रशासन में सबसे ज्यादा भारतीय मूल के लोग शामिल हैं। पुरेवल ने व्हाइट हाउस में अमेरिकी कॉन्फ्रेंस ऑफ मेयर्स विंटर मीटिंग से पहले एक साक्षात्कार में कहा, बाइडन प्रशासन के तमाम अहम पदों पर इतने सारे भारतीय-अमेरिकियों की नियुक्ति से साफ हो जाता है कि वे इस समुदाय को बहुत गंभीरता से लेते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed