फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Hardeep Singh Puri holds meeting with leadership of World Bank International Finance Corporation in Washington

US India Ties: हरदीप सिंह ने वाशिंगटन में विश्व बैंक के अंतर्राष्ट्रीय वित्त निगम के नेतृत्व के साथ बैठक की

Fri, 07 Oct 2022 07:15 AM IST
देव कश्यप एएनआई, वाशिंगटन।
एएनआई, वाशिंगटन। Published by: देव कश्यप Updated Fri, 07 Oct 2022 07:15 AM IST
सार

हरदीप सिंह पुरी सात अक्तूबर को वाशिंगटन डीसी में यूएस-इंडिया स्ट्रैटेजिक क्लीन एनर्जी पार्टनरशिप (USISCEP) के मंत्रिस्तरीय संवाद की सह-अध्यक्षता अमेरिका के ऊर्जा मंत्री जेनिफर ग्रानहोम के साथ करेंगे।

विज्ञापन
Hardeep Singh Puri holds meeting with leadership of World Bank International Finance Corporation in Washington
हरदीप सिंह पुरी ने विश्व बैंक अंतर्राष्ट्रीय वित्त निगम के नेतृत्व के साथ बैठक की। - फोटो : Twitter@SandhuTaranjitS

विस्तार

केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने अमेरिका के वाशिंगटन डीसी में गुरुवार (स्थानीय समयानुसार) को विश्व बैंक के इंटरनेशनल फाइनेंस कॉरपोरेशन के नेतृत्व के साथ बैठक की। अमेरिका में भारत के राजदूत टीएस संधू ने ट्वीट कर यह जानकारी दी। टीएस संधू ने कहा कि भारतीय शहरी विकास और ऊर्जा क्षेत्रों में 'जलवायु को लचीला बनाने के बुनियादी ढांचे और अवसरों' को लेकर एक बैठक की। 

विज्ञापन


अमेरिका में भारतीय राजदूत टीएस संधू ने एक ट्वीट में कहा कि "पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस, आवास और शहरी मामलों के मंत्री हरदीप सिंह पुरी की विश्व बैंक के इंटरनेशनल फाइनेंस कॉरपोरेशन के नेतृत्व के साथ शहरी विकास और ऊर्जा क्षेत्रों में 'जलवायु को लचीला बनाने के बुनियादी ढांचे और अवसरों' पर बैठक में शामिल होने की खुशी है। पुरी गुरुवार सुबह वाशिंगटन डीसी पहुंचे। उम्मीद है कि वह दिन में बंद कमरे में बैठक करेंगे और इंडिया हाउस में एक स्वागत समारोह में भी मौजूद रहेंगे। बाइडन प्रशासन के शीर्ष अधिकारियों के भी स्वागत समारोह में शामिल होने की संभावना है।"
विज्ञापन


हरदीप सिंह पुरी सात अक्तूबर को वाशिंगटन डीसी में यूएस-इंडिया स्ट्रैटेजिक क्लीन एनर्जी पार्टनरशिप (USISCEP) के मंत्रिस्तरीय संवाद की सह-अध्यक्षता अमेरिका के ऊर्जा मंत्री जेनिफर ग्रानहोम के साथ करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बुधवार को कहा कि यूएस-इंडिया स्ट्रैटेजिक क्लीन एनर्जी पार्टनरशिप (USISCEP) की मंत्रिस्तरीय वार्ता शुक्रवार को अमेरिका में होगी। यह संवाद पुरी के नेतृत्व में 6-11 अक्टूबर तक वाशिंगटन डीसी और ह्यूस्टन की एक आधिकारिक और व्यावसायिक प्रतिनिधिमंडल की यात्रा का हिस्सा है।

जलवायु पर अप्रैल 2021 में आयोजित नेताओं के शिखर सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन द्वारा घोषित यूएस-इंडिया क्लाइमेट एंड क्लीन एनर्जी एजेंडा 2030 पार्टनरशिप के अनुसार संशोधित USISCEP को लॉन्च किया गया था। दोनों देशों के बीच ऊर्जा सुरक्षा और नवाचार को आगे बढ़ाने के लिए साझेदारी जारी है। इनमें उभरती हुई स्वच्छ ऊर्जा प्रौद्योगिकियों का विस्तार करना और पांच स्तंभों के माध्यम से तकनीकी समाधान तैनात करना - जिम्मेदार तेल और गैस स्तंभ, बिजली और ऊर्जा दक्षता स्तंभ, अक्षय ऊर्जा स्तंभ, सतत विकास स्तंभ, और उभरते ईंधन और प्रौद्योगिकियां शामिल हैं।

   
हरदीप सिंह पुरी वाशिंगटन डीसी में यूएसए-इंडिया बिजनेस काउंसिल और ह्यूस्टन में यूएसए-इंडिया स्ट्रेटेजिक पार्टनरशिप फोरम के साथ दो कार्यकारी गोलमेज सम्मेलन में भी भाग लेंगे। मंत्री अमेरिका स्थित ऊर्जा कंपनियों के मुख्य कार्यकारी अधिकारियों के साथ चर्चा भी करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed