{"_id":"5e7d88488ebc3e729f68a0d8","slug":"hanoi-chef-hoang-tung-make-coronavirus-themed-burger-says-if-somrthing-scares-you-should-eat-it","type":"story","status":"publish","title_hn":"हनोई के शेफ ने बनाया कोरोना बर्गर, कहा- कोई चीज आपको डराए तो उसे खा जाएं","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
हनोई के शेफ ने बनाया कोरोना बर्गर, कहा- कोई चीज आपको डराए तो उसे खा जाएं
Fri, 27 Mar 2020 10:29 AM IST
Sneha Baluni
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, हनोई
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, हनोई
Published by: Sneha Baluni
Updated Fri, 27 Mar 2020 10:29 AM IST
विज्ञापन
कोरोना वायरस के आकार वाला बर्गर (फाइल फोटो)
- फोटो : Twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूरी दुनिया को कोरोना वायरस अपनी चपेट में ले चुकी है। जहां सभी इससे लड़ाई लड़ रहे हैं। वहीं वियतनाम की राजधानी हनोई के एक शेफ ने कोरोना वाला बर्गर बनाया है। उनका मानना है कि यदि आपको किसी चीज को हराना है तो उसे खा जाइये। वह हनोई में कोरोना वायरस की थीम वाले सब्जी से भरपूर बर्गर बेच रहे हैं ताकि लोगों का मनोबल बढ़ा सकें।
विज्ञापन
इन शेफ का नाम होंग तुंग है। महामारी कोरोना वायरस के समय वह और उनकी टीम दर्जनों हरी सब्जियों वाले बर्गर बनाकर अपने दिन गुजार रहे हैं। इसे वायरस की तरह दिखाने के लिए वह आटे से इसमें स्पाइक्स (कांटे जैसा आकार) बना रहे हैं। पिज्जा होम टेकअवे में काम करने वाले तुंग ने कहा, 'हम मजाक में ऐसा कहते हैं कि यदि आपको कोई चीज डराती है तो आपको उसे खा जाना चाहिए।'
विज्ञापन
विज्ञापन
उन्होंने कहा, 'इसीलिए यदि आप वायरस के जैसा दिखने वाला बर्गर खाते हैं तो आपको कोरोना वायरस से कोई डर नहीं लगेगा। इस तरह से सोचने से महामारी के दौरान दूसरों लोगों में खुशी फैलती है।' उनकी दुकान रोजोना 50 ऐसे बर्गर बेचती है। वियतनाम में वायरस के कारण सभी व्यवसायों को मजबूरी में बंद किया गया है।
फरवरी के मध्य में वियतनाम ने कहा था कि उसने कोविड-19 के सभी संक्रमितों को ठीक कर लिया है। मगर परिस्थिति उस समय बदल गई जब वहां विदेशी नागरिक आने लगे और वियतनाम के लोग अपने देश वापसी करने लगे। अब तक यहां दर्ज हुए मामलों की संख्या 148 हो चुकी है लेकिन किसी की मौत नहीं हुई है।
हनोई और हो ची मिन्ह शहर के अधिकारियों ने आदेश दिया है कि सभी गैर-आवश्यक व्यवसायों को बंद कर देना चाहिए। हालांकि कुछ खाद्य आउटलेट, जिनमें तुंग की टेकवे की दुकान भी शामिल है, अभी भी खुले हुए हैं।