{"_id":"65c3b63ed275e6bec00857a9","slug":"hamas-unveils-three-phase-plan-in-response-to-israel-s-proposed-deal-2024-02-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gaza War: इस्राइल के प्रस्तावित समझौते पर हमास ने दी प्रतिक्रिया, इन शर्तों के साथ सामने रखी योजना","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Gaza War: इस्राइल के प्रस्तावित समझौते पर हमास ने दी प्रतिक्रिया, इन शर्तों के साथ सामने रखी योजना
Wed, 07 Feb 2024 10:26 PM IST
निर्मल कांत
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, तेल अवीव
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, तेल अवीव
Published by: निर्मल कांत
Updated Wed, 07 Feb 2024 10:26 PM IST
सार
Gaza War: इस्राइल के प्रस्तावित संघर्ष विराम समझौते के जवाब में हमास ने तीन चरणों की योजना सामने रखी है। इन तीन चरणों की शर्तों में युद्ध को खत्म करना, बंधकों की रिहाई और गाजा का पुनर्निर्माण आदि शामिल हैं।
विज्ञापन
गाजा पर इस्राइल का हमला (फाइल)
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हमास ने इस्राइल के प्रस्तावित संघर्ष विराम समझौते के जवाब में तीन चरण की योजना सामने रखी है। जिसमें युद्धविराम और गाजा में बंधकों की रिहाई के बदले मानवीय मदद की शर्त शामिल है। सीएनएन की एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है।
विज्ञापन
हमास की योजना के मुताबिक, प्रत्येक चरण 45 दिनों तक चलेगा। इस्राइल के प्रस्तावित समझौते पर हमास ने अपनी प्रतिक्रिया कतर और मिस्र के मध्यस्थों को दी है। हमास के एक वरिष्ठ नेता मुहम्मद नजल ने भी इसकी पुष्टि की है।
विज्ञापन
पहले चरण में इस्राइली बंधकों की रिहाई की बात शामिल है, जिसमें महिलाएं और उन्नीस साल से कम आयु के बच्चे, बुजुर्ग और बीमार लोगों की रिहाई शामिल है। लेकिन, यह रिहाई तभी होगी जब फलस्तीनी कैदियों को एक खास संख्या में रिहा जाएगा। इसके अलावा, इस चरण में सैन्य अभियानों पर अस्थायी रोक, गाजा में आबादी वाले इलाकों से इस्राइली सेना की वापसी और पुनर्निर्माण प्रयासों की शुरुआत शामिल है।
विज्ञापन
दूसरा चरण सैन्य अभियानों की निरंतरता को खत्म करने पर केंद्रित है। इसमें गाजा में सभी पुरुष बंधकों की रिहाई, मानवीय मदद, गाजा की सीमाओं से इस्राइली सेना की वापसी और पुनर्निर्माण शामिल है। जबकि, तीसरे चरण में दोनों पक्षों के शवों और अवशेषों के के आदान-प्रदान की शर्त है। मानवीय मदद के प्रयास और पुनर्निर्माण कार्य जारी रहेंगे।
हमास ने अमेरिका को छोड़कर मिस्र, कतर, तुर्की, रूस और संयुक्त राष्ट्र को समझौते के गारंटर के रूप में प्रस्तावित किया है। हालांकि, इस वार्ता के जानकार एक इस्राइली अधिकारी ने जोर देकर कहा कि उनका देश हमास के जवाबी प्रस्ताव को स्वीकार नहीं करेगी। सीएनएन के मुताबिक, अधिकारी ने कहा कि इस्राइल सात अक्तूबर को पकड़े गए कैदियों को रिहा कर गाजा में युद्ध विराम और बलों की वापसी पर सहमत नहीं होगा।
इससे पहले कतर के प्रधानमंत्री शेख मोहम्मद बिन अब्दुल रहमान बिन जसीम अल थानी ने अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन के साथ बैठक की। बैठक में उन्होंने कहा कि हमास ने इस्राइल के साथ प्रस्तावित संघर्ष विराम समझौते पर सकारात्मक प्रतिक्रिया दी है। ब्लिंकन ने मंगलवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कतर के प्रधानमंत्री के हवाले से कहा कि हमास ने इस्राइल के प्रस्तावित समझौते पर सकारात्मक प्रतिक्रिया दी है और गाजा पर इस्राइल के हमले को खत्म करने की अपनी मांग को दोहराया है।