फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   hamas top commander bilal al kedra killed in israel air force strike in south gaza strip

Israel: इस्राइली हवाई हमले में हमास का एक और टॉप कमांडर ढेर, जानिए कौन था बिलाल-अल-केदरा

Sun, 15 Oct 2023 01:45 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तेल अवीव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तेल अवीव Published by: नितिन गौतम Updated Sun, 15 Oct 2023 01:45 PM IST
सार

इस्राइल की वायु सेना ने एक बयान जारी कर बताया कि उन्हें खुफिया सूचना मिली थी कि बिलाल-अल-केदरा दक्षिणी गाजा पट्टी में खान यूनिस इलाके में मौजूद है।

विज्ञापन
hamas top commander bilal al kedra killed in israel air force strike in south gaza strip
इस्राइल और हमास के बीच जंग जारी। - फोटो : Social Media

विस्तार

इस्राइल के हवाई हमले में आतंकी संगठन हमास का एक और कमांडर ढेर हो गया है। जिसकी पहचान बिलाल-अल-केदरा के रूप में हुई है। बिलाल अल केदरा हमास की नुखबा फोर्स का कमांडर था। नुखबा फोर्स हमास की नौसेना की स्पेशल फोर्स की यूनिट है। इस्राइल की वायु सेना ने एक बयान जारी कर बताया कि उन्हें खुफिया सूचना मिली थी कि बिलाल-अल-केदरा दक्षिणी गाजा पट्टी में खान यूनिस इलाके में मौजूद है। इस्राइली वायु सेना ने बताया कि खुफिया सूचना के बाद हवाई हमला किया गया, जिसमें बिलाल-अल-केदरा की मौत हो गई। इस्राइली वायु सेना ने दावा किया है कि उसके हमले में हमास के कई अन्य आतंकी भी मारे गए हैं। इस्राइली वायुसेना ने हमले का वीडियो भी जारी किया है। 
विज्ञापन


हमास के सैन्य ठिकानों पर बरसाए बम
इस्राइली वायुसेना ने गाजा पट्टी के खान यूनिस, जेतुन और जबालिया पश्चिम इलाकों में 100 से ज्यादा सैन्य ठिकानों पर हमला किया। इस दौरान हमास के कमांड सेंटर्स और सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया गया। इस हमले में हमास की कई एंटी टैंक मिसाइलें और मिसाइल हमलों के लॉन्च पैड तबाह हो गए। इस्राइल ने बताया कि बीते दिनों जब हमास के आतंकियों ने इस्राइल में खून खराबा किया था तो उस समय किबुत्ज निरिम में हुई बर्बर हिंसा के पीछे बिलाल-अल-केदरा का ही हाथ था। इससे पहले इस्राइली वायु सेना के हमले में हमास की वायु सेना का प्रमुख मुराद अबु मुराद की भी मौत हो चुकी है।
विज्ञापन

 

इस्राइली सेना ने उत्तरी  गाजा को खाली करने का अल्टीमेटम दिया है। अब मीडिया रिपोर्ट्स के हवाले से खबर आ रही है कि इस्राइल ने फिलहाल उत्तरी गाजा में सैन्य ऑपरेशन रोक दिया है और लोगों को इलाका खाली करने के लिए तीन घंटे का समय दिया है। इस्राइली सेना ने उत्तरी गाजा में रहने वाले लोगों को दक्षिणी गाजा में जाने को कहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed