फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Hamas's military wing said Israel's objective to eliminate the militant group in Gaza was doomed to fail

Israel Hamas War: 'हमें तबाह करने के इस्राइल के मकसद पर पानी फिरना तय', हमलों में तेजी के बीच हमास की चेतावनी

Fri, 22 Dec 2023 09:11 AM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, यरुशलम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, यरुशलम Published by: काव्या मिश्रा Updated Fri, 22 Dec 2023 09:11 AM IST
सार

अल-कसम ब्रिगेड के प्रवक्ता अबू ओबैदा का एक ऑडियो सामने आया है, जिसमें उसने इस बात की पुष्टि की है कि हमास को बर्बाद करने की इस्राइल की मंशा कभी सफल नहीं होगी। 

विज्ञापन
Hamas's military wing said Israel's objective to eliminate the militant group in Gaza was doomed to fail
Gaza attack - फोटो : Social Media

विस्तार

हमास और इस्राइल के बीच दो माह से अधिक समय से जंग जारी है। युद्ध में अब तक दोनों पक्षों के 19 हजार से अधिक लोगों की मौत हो गई है। इसके बावजूद कोई भी पीछे नहीं हटना चाहता है। जहां इस्राइल ने हमास को पूरी तरह खत्म करने का संकल्प लिया है। वहीं, अब आतंकी समूह ने भी चेतावनी दी है। हमास का कहना है कि गाजा में उसे बर्बाद करने की इस्राइल की मंशा कभी सफल नहीं होगी। इस्राइल के मकसद पर पानी फिरना तय है। यह बात नेतन्याहू सरकार को भी पता है, लेकिन वे इस सच्चाई का सामना नहीं करना चाहते।

विज्ञापन


लगातार बढ़ती आक्रमता नहीं आएगी काम
अल-कसम ब्रिगेड के प्रवक्ता अबू ओबैदा का एक ऑडियो सामने आया है, जिसमें उसने इस बात की पुष्टि की है कि हमास को बर्बाद करने की इस्राइल की मंशा कभी सफल नहीं होगी। उसने कहा कि इस्राइल की लगातार बढ़ते हमले बंधकों को रिहा कराने में काम नहीं आएगी।
विज्ञापन


सात अक्तूबर को शुरू हुई जंग
गौरतलब है, सात अक्तूबर को हमास ने इस्राइल पर हमला कर दिया था, जिसमें 250 से अधिक लोगों को आतंकी समूह ने बंधक बना लिया था। इसके जवाब में इस्राइल ने गाजा पट्टी को तबाह कर दिया। फिलहाल यह युद्ध थमता नहीं दिखाई दे रहा है। इस्राइल प्रशासन का कहना है कि हमास के चंगुल में 129 लोग हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस तरह से नहीं छुड़ा पाएगा
ओबैदा ने कहा कि बंधकों की कोई भी रिहाई गाजा में किए जा रहे हमले की आक्रामता पर निर्भर करती है। उन्होंने कहा कि बंधकों को इस्राइल इस तरह से नहीं छुड़ा पाएगा। न तो उसके लगातार हमले और न ही उसकी सेना के अभियान इसमें काम आएंगे। उसने कहा कि दुश्मनों के लोगों को जीवित छोड़ना संभव नहीं है। इसका एक ही विकल्प है बातचीत। इसके अलावा और कोई विकल्प काम नहीं आएगा। 

अधिक बंधकों की मौत हो सकती
हमास ने चेतावनी दी कि इस्राइल के हमले करने से अधिक बंधकों की मौत हो सकती है। साथ ही उसने इस्राइली प्रधानमंत्री नेतन्याहू पर निशाना साधा। उसने कहा कि वह सब जानते हैं, लेकिन वे इस सच्चाई का सामना नहीं करना चाहते। 

वीडियो भी किया जारी
ओबैदा की ऑडियो के तुरंत बाद, हमास की सशस्त्र शाखा ने एक वीडियो भी जारी किया। इसमें तीन इस्राइली बंधकों को दिखाया गया था। साथ ही दावा किया गया था कि यह बंधक इस्राइली हमले में मारे गए हैं।


यह है मामला
बता दें, इस्राइल और हमास के बीच युद्ध लगातार जारी है। हर तरफ चीख-पुकार मची हुई है। सात अक्तूबर से लेकर अब तक 20 हजार से अधिक लोगों की इस संघर्ष में मौत हो चुकी है। वहीं, हमास के बाद इस्राइली सेना भी कार्रवाई करते हुए बिना रुके हमले कर रही है। अभी तक गाजा पट्टी में 20 हजार और इस्राइल में 1,140 लोगों की जान जा चुकी है। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed