फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Hamas Rejects "New Conditions" In Proposed Gaza Deal: Report

Gaza: हमास ने प्रस्तावित गाजा डील में नई शर्तों को खारिज किया, इस्राइली सैनिकों की तैनाती पर जताई आपत्ति

Sat, 17 Aug 2024 06:30 AM IST
विशांत श्रीवास्तव वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: विशांत श्रीवास्तव Updated Sat, 17 Aug 2024 06:30 AM IST
सार

गाजा में इस्राइल और हमास के बीच जारी युद्ध पर विराम को लेकर प्रस्तावित शर्तों को खारिज कर दिया है। युद्ध विराम को लेकर कतर में दो दिनों तक चले मंथन के बाद कोई भी निष्कर्ष नहीं निकला है। 

विज्ञापन
Hamas Rejects "New Conditions" In Proposed Gaza Deal: Report
इस्राइल-हमास - फोटो : ANI

विस्तार

हमास ने कतर में इस्राइल के साथ फलस्तीनी समूह की हुई बैठक के प्रस्ताव को खारिज कर दिया है। हमास की ओर से कहा गया कि दो दिनों की बातचीत के बाद संयुक्त राज्य अमेरिका द्वारा प्रस्तुत गाजा युद्धविराम के लिए इस्राइल की नई शर्तों का विरोध करते हैं। 

विज्ञापन


वहीं गाजा पट्टी में इस्राइल और हमास के बीच 10 महीने से  चले रहे युद्ध के बाद अंतरराष्ट्रीय दबाव बढ़ने पर अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडन ने कहा था कि हम  युद्धविराम के लिए पहले से कहीं ज्यादा करीब हैं। मध्यस्था करने वाले अमेरिका सहित अन्य देशों ने भी कहा कि दोहा में दो दिनों की बातचीत काफी गंभीर और सकारात्मक रही है। 
विज्ञापन


31 जुलाई को ईरान में एक हमले में हमास के नेता इस्माइल हानिया की हत्या कर दी गई थी। जिसके बाद से ईरान की जवाबी कार्रवाई की धमकियों के बीच मध्य पूर्व में युद्ध की आशंका पैदा हो गई। इसलिए अमेरिका अपने यूरोपीय साथियों के साथ गाजा में युद्ध विराम पर जोर दे रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हमास ने कई शर्तों पर जताई आपत्ति
सूत्रों की मानें तो जिन शर्तों पर हमास ने आपत्ति जताई थी, उनमें मिस्र के साथ सीमा पर गाजा के अंदर इस्राइल  सैनिकों को रखना, इस्राइली बंधकों के बदले फलस्तीनी कैदियों पर इस्राइल  के लिए वीटो अधिकार और कुछ कैदियों को गाजा भेजने के बजाय निर्वासित करने की शर्तें शामिल हैं। 

मंथन के बाद नहीं बनी सहमति
दो दिनों के मंथन के बाद भी कोई सहमति नहीं बन पाई है। इस वार्ता में इस्राइल के खुफिया प्रमुख डेविड बार्निया, अमेरिका और मिस्त्र के समकक्षों के साथ शामिल हुए थे। अब सभी पक्ष युद्ध को रोकने के लिए अगले सप्ताह फिर से वार्ता करेंगे। 


पीएम मोदी की नेतन्याहू से फोन पर बात
इस बीच, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की शुक्रवार को अपने इस्राइली समकक्ष बेंजामिन नेतन्याहू के साथ फोन पर बातचीत हुई। पीएम मोदी ने इस दौरान पश्चिम एशिया में तनाव कम करने की आवश्यकता पर बल दिया। साथ ही सभी बंधकों की तत्काल रिहाई और मानवीय सहायता जारी रखने की बात दोहराई।

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed