फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Hamas free 3 more Israeli hostages Updates amid US warning Israel Ceasefire agreement World News In Hindi

Hamas Ceasefire: हमास ने तीन इस्राइली बंधकों को किया रिहा, ट्रंप की चेतावनी और युद्ध की आशंका के बीच अहम कदम

Sat, 15 Feb 2025 11:16 AM IST
शुभम कुमार वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, गाजा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, गाजा Published by: शुभम कुमार Updated Sat, 15 Feb 2025 11:16 AM IST
सार

इस्राइल-हमास के बीच जारी युद्ध विराम समझौते के बीच हालात बिगड़ने लगे और हमास बंधकों की रिहाई टालने लगा। इसके बाद इस्राइल ने एक बार फिर युद्ध के संकेत दिए साथ ही ट्रंप ने भी चेतावनी दी, जिससे अब जाकर हमास ने तीन और इस्राइली बंधकों की रिहा किया है, जिसके बदले में इस्राइल ने भी कई फलस्तीनी कैदियों को रिहा किया है।

विज्ञापन
Hamas free 3 more Israeli hostages Updates amid US warning Israel Ceasefire agreement World News In Hindi
इस्राइल के बंधकों को रिहा करेगा हमास - फोटो : डीडी न्यूज

विस्तार

इस्राइल और हमास के बीच जारी युद्ध विराम समझौते में हाल के दिनों में बिगड़ते हालात और एक बार फिर युद्ध शुरू होने के आशंका के बीच हमास ने तीन और इस्राइली बंधकों को रिहा कर दिया। हालांकि इसके बदले अब इस्राइल ने भी कुल 369 फलस्तीनी कैदियों को रिहा किया है। 
विज्ञापन


बता दें कि 15 महीने से ज्यादा समय तक चले इस भीषण संघर्ष में हजारों लोगों की जान चली गई। वहीं लाखों लोगों अपना घर छोड़कर भागना पड़ा, जिसके बाद मिस्र, कतर, साऊदी अरब और अमेरिका जैसे कई देशों के प्रयास के बाद चार सप्ताह पहले यानी 19 जनवरी को युद्ध विराम समझौता शुरू हुआ। जहां हाल के दिनों में कुछ विवादों के कारण यह खतरे में पड़ गया था, जिससे लड़ाई फिर से शुरू होने का डर था।
विज्ञापन


हमास ने जारी किया बयान
हमास के अनुसार, 7 अक्टूबर 2023 को हुए हमले के दौरान इन तीन इस्राइली नागरिकों को अगवा किया गया था। हमास ने बताया कि शनिवार को 369 फलस्तीनी कैदियों को इस्राइल की जेलों से रिहा किया जाएगा, जिनमें से 36 कैदी आजीवन कारावास की सजा काट रहे हैं। युद्धविराम के पहले चरण में 21 बंधकों और 730 से ज्यादा फिलिस्तीनी कैदियों को रिहा किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रंप के प्रतिक्रिया के बाद हमास का बयान
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के गाजा से 2 मिलियन से अधिक फलस्तीनियों को हटाने के प्रस्ताव ने इस युद्धविराम के भविष्य को और भी संदेहास्पद बना दिया। हालांकि, हमास ने गुरुवार को कहा कि वह और अधिक बंधकों की रिहाई के लिए बातचीत करेगा। 

रिहा हो रहे बंधक कौन? एक नजर
जारी युद्धविराम समझौते के बीच हमास तीन इस्राइली बंधकों को रिहा करने जा रहा है। इनमें हॉर्न, डेकेल चेन और अलेक्जेंडर ट्रोफानोव शामिल हैं, जिन्हें 7 अक्तूबर को गाजा में हुए हमले के दौरान किबुत्ज़ नीर ओज से अगवा किया गया था। उस समय करीब 400 निवासियों में से 80 को बंधक बना लिया गया था।


बता दें कि हॉर्न और उसके भाई ईटन हॉर्न को अगवा किया गया था। हालांकि, ईटन अभी भी कैद में हैं। डेकेल चेन उस समय बाहर काम कर रहे थे, जब हमलावरों ने किबुत्ज़ पर हमला किया। उनकी पत्नी और दो बेटियां सुरक्षित कमरे में छिप गईं थीं। साथ ही रिहा होने वाले प्रमुख फलस्तीनी कैदियों में अहमद बरघौती भी शामिल हैं, जो एक उग्रवादी नेता हैं और फलस्तीनी राजनीतिक व्यक्ति मारवान बरघौती के करीबी सहयोगी हैं। उन्हें 2002 में आत्मघाती हमलावरों को भेजने के आरोप में आजीवन कारावास की सजा दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed