फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Hamas accuses Israel of violating the ceasefire agreement, says there will be delay in the release of hostages

Ceasefire: हमास ने इस्राइल पर लगाया युद्ध विराम समझौते के उल्लंघन का आरोप, कहा- बंधकों की रिहाई में होगी देरी

Mon, 10 Feb 2025 10:31 PM IST
बशु जैन वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, यरूशलम
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, यरूशलम Published by: बशु जैन Updated Mon, 10 Feb 2025 10:31 PM IST
सार

हमास की सैन्य शाखा अल कस्साम बिग्रेड के प्रवक्ता अबू ओबैदा ने इस्राइल पर युद्ध विराम समझौते का उल्लंघन करने का आरोप लगाया। प्रवक्ता ने कहा कि अब शनिवार की रिहाई में देरी होगी। गाजा में हो रहे इस्राइल हमास संघर्ष को लेकर 19 जनवरी को दोनों के बीच युद्ध विराम समझौता हुआ है। इसके तहत इस्राइल दो हजार फलस्तीनी कैदियों को रिहा करेगा तो हमास बंधकों को मुक्त करेगा। 

विज्ञापन
Hamas accuses Israel of violating the ceasefire agreement, says there will be delay in the release of hostages
गाजा पट्टी पर तैनात सैनिक। सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI

विस्तार

हमास ने इस्राइल पर युद्ध विराम समझौते के उल्लंघन का आरोप लगाया है। हमास के प्रवक्ता ने कहा कि अब हम शनिवार को होने वाली बंधकों की रिहाई में देरी करेंगे।

विज्ञापन


गाजा में हो रहे इस्राइल हमास संघर्ष को लेकर 19 जनवरी को दोनों के बीच युद्ध विराम समझौता हुआ है। इसके तहत इस्राइल दो हजार फलस्तीनी कैदियों को रिहा करेगा तो हमास बंधकों को मुक्त करेगा। समझौते के  पहले चरण में अब तक दोनों पक्ष पांच बार अदला-बदली कर चुके हैं। हमास ने 21 बंधकों को रिहा किया है तो वहीं इस्राइल ने 730 फलस्तीनी कैदी छोड़े हैं। अगली रिहाई शनिवार को होनी है। हमास की सैन्य शाखा अल कस्साम बिग्रेड के प्रवक्ता अबू ओबैदा ने इस्राइल पर युद्ध विराम समझौते का उल्लंघन करने का आरोप लगाया। प्रवक्ता ने कहा कि अब शनिवार की रिहाई में देरी होगी।  
विज्ञापन


कैसे शुरू हुई इस्राइल-हमास के बीच जंग
सात अक्तूबर 2023 को हमास ने इस्राइल के कई हिस्सों को निशाना बनाया था। इस हमले में करीब 1200 इस्राइली नागरिक मारे गए थे। जबकि ढाई सौ लोगों बंधक बना लिया गया। इसके बाद इस्राइल ने गाजा पर हमले शुरू किया। इस्राइली सेना के हमलों में अब तक 45 हजार से ज्यादा फलस्तीनी नागरिक मारे जा चुके हैं। गाजा के बड़े हिस्से मलबे में तब्दील हो चुके हैं। गाजा की 23 लाख की आबादी का करीब 90 फीसदी हिस्सा विस्थापित हो चुका है। लाखों लोग तंबू में रह रहे हैं। लोग भुखमरी का सामना कर रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


समझौते की पहल कैसे शुरू हुई
गाजा में बढ़ते नरसंहार को लेकर कतर और अमेरिका ने इस्राइल और हमास के बीच युद्ध विराम समझौते की पहल की थी। 2024 में, कतर ने युद्ध में मध्यस्थता की थी और 24 नवंबर से 1 दिसंबर तक एक सप्ताह के युद्धविराम को लागू किया था। इसके नवंबर में कतर ने भी खुद को बातचीत से अलग कर लिया था। कतर ने आरोप लगाया था कि इस्राइल और हमास बातचीत के इच्छुक नहीं हैं। हालांकि पर्दे के पीछे से कोशिशें जारी रहीं। अमेरिका ने भी युद्ध विराम पर सहमति बनाने पर जोर दिया। अमेरिका के नव-निर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी हमास को धमकी दी कि वह जल्द बंधकों को रिहा करें, वरना इसके गंभीर परिणाम होंगे। 


छह सप्ताह का पहला चरण, बंधकों की हो रही रिहाई
समझौते का पहला चरण छह सप्ताह का है। इसमें पूरी तरह से युद्ध विराम की बात कही गई है। हमास बंधकों को रिहा कर रहा। साथ इस्राइल फलस्तीन कैदियों की रिहाई कर रहा है। इसके अलावा इस्राइल की कुछ सेना गाजा से हट गई है। फलस्तीन भी गाजा में लौटेंगे। युद्ध विराम के दौरान गाजा में मानवीय सहायता में तेजी लाई जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed