{"_id":"602ec18e9bc93972cd163467","slug":"h-1b-visa-application-equal-to-the-limit-set-by-the-us-parliament-in-the-us-for-the-year-2021","type":"story","status":"publish","title_hn":"एच-1बी वीजा : अमेरिका में संसद द्वारा वर्ष 2021 के लिए आए तय सीमा के बराबर आवेदन","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
एच-1बी वीजा : अमेरिका में संसद द्वारा वर्ष 2021 के लिए आए तय सीमा के बराबर आवेदन
Fri, 19 Feb 2021 01:05 AM IST
Kuldeep Singh
एजेंसी, वाशिंगटन
एजेंसी, वाशिंगटन
Published by: Kuldeep Singh
Updated Fri, 19 Feb 2021 01:05 AM IST
विज्ञापन
एच1बी वीजा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिका में संसद द्वारा वर्ष 2021 के एच-1बी वीजा की तय सीमा के बराबर आवेदन आ चुके हैं और सफल आवेदकों को कंप्यूटर से एक ड्रॉ के जरिये वीजा देने के बारे में फैसला किया जाएगा। भारत समेत विदेशी पेशेवरों के बीच एच-1बी वीजा की काफी मांग रहती है।
विज्ञापन
एच-1बी वीजा एक गैर-अप्रवासी वीजा है जो अमेरिकी कंपनियों को कुछ व्यवसायों के लिए विदेशी श्रमिकों को नियुक्त करने की अनुमति देता है, जहां सैद्धांतिक या तकनीकी विशेषज्ञता की आवश्यकता होती है। प्रौद्योगिकी कंपनियां भारत और चीन जैसे देशों से प्रत्येक वर्ष दसियों हजार कर्मचारियों को नियुक्त करने के लिए इस वीजा पर निर्भर हैं।
विज्ञापन
अमेरिकी नागरिकता और आव्रजन सेवा (यूएससीआईएस) ने कहा कि उसे कांग्रेस द्वारा तय एच-1बी वीजा की सामान्य सीमा 65,000 और मास्टर कैप 20,000 के बराबर आवेदन मिल चुके हैं। वर्ष 2021 के सफल आवेदकों का निर्णय कंप्यूटर द्वारा एक ड्रॉ के जरिये होगा।
विज्ञापन