एच-1 बी, ग्रीनकार्ड समस्याओं के समाधान की ट्रंप से की गई अपील
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत के उच्च कौशल वाले प्रवासियों का प्रतिनिधित्व करने वाले एक गैर लाभकारी संस्था ने राष्ट्रपति ट्रंप से ग्रीनकार्ड या कानूनी स्थायी निवास की गति में तेजी लाने की अपील की है। संस्था ने एच-1 बी वीजा धारकों की परेशानियों का जिक्र करते हुए नौकरशाही और कानूनी बाधाओं को हटाने का आग्रह भी किया है।
ट्रंप को दिए ज्ञापन में ‘हाई स्किल्ड इमिग्रेंट्स ऑफ अमेरिका’ ने अनुरोध किया है कि वह ग्रीनकार्ड धारकों की तकलीफों को दूर करें व अमेरिकी नागरिकता तथा आव्रजन सेवाओं को समायोजन की स्थिति के लिए आवेदन प्राप्त करने की अनुमति दें।
ज्ञापन में कहा गया है कि इन मसलों के हल से पांच लाख से अधिक कौशल युक्त प्रवासियों व उनके परिवारों को राहत मिलेगी। इससे अमेरिका को कई तरह से लाभ होगा और प्रतिभाशाली श्रम बल प्रमुख अमेरिकी कंपनियों के साथ सीधे काम करने में सक्षम होंगे। एजेंसी
7% कोटा आवंटन का विरोध किया
‘हाई स्किल्ड इमिग्रेंट्स ऑफ अमेरिका’ ने कहा, ग्रीनकार्ड बैकलॉग खत्म करने से स्टार्टअप स्थापित होंगे व कई नौकरियों का सृजन होगा। ज्ञापन में ग्रीनकार्ड व जनसांख्यिकी आधार पर रोजगार के लिए 7% कोटा आवंटित करने का विरोध किया गया।