फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   guyana venezuela border issue mea statement pakistan world news updates

World News: गुयाना-वेनेजुएला विवाद पर विदेश मंत्रालय का बयान- हमारी विवाद पर नजर, शांति से सुलझना चाहिए मामला

Tue, 12 Dec 2023 01:20 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नितिन गौतम Updated Tue, 12 Dec 2023 01:20 PM IST
सार

वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो पड़ोसी देश गुयाना द्वारा नियंत्रित तेल समृद्ध क्षेत्र एस्सेक्विबो पर कब्जा करने की योजना पर आगे बढ़ रहे हैं। 

विज्ञापन
guyana venezuela border issue mea statement pakistan world news updates
वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

गुयाना-वेनेजुएला के बीच जारी सीमा विवाद पर भारतीय विदेश मंत्रालय ने बयान जारी किया है। बयान में कहा गया है कि 'हम नजदीक पर इस मामले पर नजर बनाए हुए हैं। हमें जानकारी है कि गुयाना-वेनेजुएला सीमा विवाद इंटरनेशनल कोर्ट ऑफ जस्टिस में विचाराधीन है। हमारा मानना है कि मामले को शांतिपूर्वक सुलझाया जाना चाहिए। हम दोनों देशों के बीच इस मुद्दे पर हुई राजनयिक स्तर की बातचीत का स्वागत करते हैं।'
विज्ञापन


बता दें कि वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो पड़ोसी देश गुयाना द्वारा नियंत्रित तेल समृद्ध क्षेत्र एस्सेक्विबो पर कब्जा करने की योजना पर आगे बढ़ रहे हैं। मादुरो ने देश की तेल कंपनियों को वहां से तेल निकालने के लिए लाइसेंस जारी कर दिए हैं, जिससे दोनों देशों के बीच जारी सीमा विवाद गहरा गया है। वहीं गुयाना ने अपने रक्षा बलों को अलर्ट कर दिया है। बता दें कि एस्सेक्विबो एक सदी से भी अधिक समय से गुयाना और उससे पहले ब्रिटिश गुयाना के अधिकार में है लेकिन वेनेजुएला इस पर कब्जा करने की कोशिश कर रहा है। दरअसल वेनेजुएला का दावा है कि एस्सेक्विबा उसका हिस्सा है। एस्सेक्विबो में तेल का भंडार है। यही वजह है कि दोनों देशों में इसे लेकर विवाद बढ़ गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed