फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Chicago Weekend Shootings 5 Killed 16 Injured In Multiple Shooting Incidents

America Crime: शिकागो में कई जगहों पर हुई गोलीबारी, पांच लोगों की मौत, 16 घायल

Mon, 13 Jun 2022 06:40 AM IST
Jeet Kumar एएनआई, शिकागो
एएनआई, शिकागो Published by: Jeet Kumar Updated Mon, 13 Jun 2022 06:40 AM IST
सार

महिला एक वाहन में सवार थी, इस दौरान कुछ अज्ञात अपराधियों ने उस पर गोलियां चलाईं। वहीं एक व्यक्ति अपने वाहन के अंदर घायल मिला। उसकी जांच करने पर पता चला कि उसको कई गोलियां लगीं थी। अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन
Chicago Weekend Shootings 5 Killed 16 Injured In Multiple Shooting Incidents
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हाल ही में हुई टेक्सास की घटना बाद अब शिकागो में कई गोलीबारी की घटनाएं सामने आईं हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक शनिवार (स्थानीय समयानुसार) को हुई इन घटनाओं में पांच लोगों की मौत हो गई और 16 घायल हो गए।

विज्ञापन

पहली घटना

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि एक घटना अल्बानी के 0-100 ब्लॉक में शनिवार दोपहर 12:19 बजे हुई जब एक 37 वर्षीय महिला की गोली मारकर हत्या कर दी गई। महिला एक वाहन में सवार थी, इस दौरान कुछ अज्ञात अपराधियों ने उस पर गोलियां चलाईं। महिला के सिर और शरीर पर कई गोलियां लगीं और उसे गंभीर हालत में स्ट्रोगर अस्पताल ले जाया गया। बाद में उसे मृत घोषित कर दिया गया।

विज्ञापन

दूसरी घटना

इसके बाद शनिवार करीब ढ़ाई बजे साउथ इंडियाना के 2800 ब्लॉक में एक 34 वर्षीय व्यक्ति एक वाहन के अंदर घायल मिला। उसकी जांच करने पर पता चला कि उसको कई गोलियां लगीं है। फिर उसे जल्दी से गंभीर हालत में शिकागो मेडिकल सेंटर विश्वविद्यालय ले जाया गया। रिपोर्ट के अनुसार, ज्यादा खून बह जाने से उसे डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

तीसरी घटना

साथ ही एक गोलीबारी की घटना शिकागो के साउथ डामेन के 8600 ब्लॉक में शनिवार दोपहर करीब 3:20 बजे हुई। इस घटना के बारे में पुलिस ने बताया कि चार लोग एक गली में थे, जब एक अज्ञात वाहन आ रहा था और वाहन के अंदर से एक व्यक्ति ने बंदूक और गोलियां चलाईं। गोलीबारी में एक 23 वर्षीय शख्स को कई गोलियां लगीं और उसको घायल अवस्था में एडवोकेट क्राइस्ट मेडिकल सेंटर में ले जाया गया यहां उसकी मौत हो गई। इस दौरान उसके साथ खड़े लोग भी घायल हो गए।

चौथी घटना

इसके अतिरिक्त पुलिस अधिकारियों ने बताया कि शिकागो के दक्षिण जस्टिन के 6800 ब्लॉक में शुक्रवार शाम लगभग 5:02 बजे एक 25 वर्षीय व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई। गोलियां शख्स के सिर और पेट पर लगी थी। फिर घायल को शिकागो मेडिकल सेंटर के विश्वविद्यालय ले जाया गया जहां उसे मृत घोषित कर दिया।

पांचवीं घटना

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक एक घटना वेस्ट 18 स्ट्रीट के 400 ब्लॉक में हुई, शुक्रवार रात लगभग 11:05 बजे एक 26 वर्षीय व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। वह एक बस में सवार था इस दौरान अंदर मौजूद अज्ञात लोगों ने गोलियां चला दीं। उसके सीने में गोली लगी और आनन-फानन में उसे स्ट्रोगर अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी मौत हो गई।



अमेरिका कर रहा बंदूकों पर कानून का विचार
उल्लेखनीय है कि टेक्सास में स्कूल में बच्चों पर हुई गोलीबारी के बाद अमेरिका हैंडगन पर प्रतिबंध के बारे में विचार कर रहा है और अमेरिका में बंदूक हिंसा पर कड़े कानून आने की उम्मीद है। इसके लिए सरकार को आम लोगों के साथ बड़ी हस्तियों का समर्थन भी मिल है। लेकिन लगातार गोलीबारी की घटना लोगों को डरा रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed