फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Technology ›   Social Network ›   Gun With Two Bullets Threat To Elon Musk, Maye Musk reports this

Threat To Musk: एलन मस्क की जान को खतरा! मां मैय मस्क ने जताई यह आशंका, पढ़ें पूरा मामला

Mon, 19 Dec 2022 08:27 AM IST
सुरेंद्र जोशी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Mon, 19 Dec 2022 08:27 AM IST
सार

एलन मस्क को खतरे की आशंका तब जताई गई है, जब दो दिन पूर्व उन्होंने खुद अपने साल के बेटे का पीछा किए जाने की बात कही थी। मां की आशंका पर एलन मस्क ने चुटीले अंदाज में कहा कि हमलावर दोनों बार निशाना चूक जाता और गोली मुझे नहीं लगती।  

विज्ञापन
Gun With Two Bullets Threat To Elon Musk, Maye Musk reports this
एलन मस्क - फोटो : ANI

विस्तार

क्या ट्विटर के सीईओ एलन मस्क की जान को खतरा है? उनकी मां मैय मस्क की मानें तो सच में है। मैय मस्क ने दुनिया के दूसरे नंबर के रईस मस्क के लिए इस खतरे की आशंका जताई है। 

विज्ञापन

एलन मस्क को खतरे की आशंका तब जताई गई है, जब दो दिन पूर्व उन्होंने खुद अपने साल के बेटे का पीछा किए जाने की बात कही थी। मां की आशंका पर एलन मस्क ने कहा, 'ठीक है।'  मस्क ने चुटीले अंदाज में यह भी कहा कि हमलावर दोनों बार निशाना चूक जाता और गोली मुझे नहीं लगती।  दरअसल, मैय मस्क ने यह आशंका अमेरिका की डेमोक्रेटिक पार्टी के नेता लैरी एल्डर के ट्वीट के बाद जताई है। 

विज्ञापन


लैरी एल्डर ने कही थी मस्क को दो गोली मारने की बात

एल्डर ने ट्वीट कर कहा था 'यदि एडॉल्फ हिटलर, माओ त्से तुंग और एलन मस्क सड़क पर चल रहे हो और आपने किसी अमेरिकी वाममार्गी को दो गोलियों से भरी बंदूक थमाई तो वह दोनों गोलियां एलन मस्क को मारेगा।'  एल्डर पर भड़कते हुए मैय मस्क ने कहा, कितना नफरत भरा और धमकाना वाला ट्वीट है। मैं मानती हूं कि आपके बच्चे या परिवार नहीं है, क्योंकि यदि वे होते तो सिर शर्म से झुका लेते।' एल्डर अमेरिका की डेमोक्रेटिक पार्टी से जुड़े हैं। वे कैलिफोर्निया से गवर्नर पद का चुनाव लड़ चुके हैं। 

इससे पहले एलन मस्क ने कहा था कि कार से जाते वक्त उनके दो साल के बेटे का रात में पीछा किया गया था। मस्क ने कहा था कि वे अपने निजी जेट विमान की उड़ानों को ट्रैक करने वाले ट्विटर के निलंबित यूजर जैक स्वीनी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करेंगे। स्वीनी अमेरिका के एक विश्व विद्यालय का छात्र है। 

मस्क ने एक वीडियो पोस्ट करते हुए अपने  फॉलोअर्स से पूछा था कि 'क्या कोई बता सकता है कि ये इंसान कौन है, जिसने बीती रात लांस एंजिल्स में उनके बेटे लिल एक्स की कार का पीछा किया था। उसे यह लगा कि उस कार में मैं बैठा हूं। उसने बाद में कार को आगे बढ़ने से रोका और अपना हुड चढ़ा लिया। मस्क ने चेतावनी देते हुए बताया कि वे अपने परिवार के लिए खतरा पैदा करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करेंगे। 
 


डॉक्सिंग बर्दाश्त नहीं, सस्पेंड करेंगे अकाउंट
एलन मस्क ने यह भी कहा कि किसी भी ट्विटर अकाउंट धारक की रियल टाइम लोकेशन (doxxing) की जानकारी पोस्ट करने वाले का अकाउंट सस्पेंड कर दिया जाएगा। इससे व्यक्ति की जान का खतरा हो सकता है। 

कौन थे हिटलर
एडोल्फ हिटलर दुनिया के सबसे चर्चित नेताओं में शुमार हैं। वे जर्मनी के शासक थे। 1933 से 1945 तक जर्मनी के शासक रहे हिटलर को द्वितीय विश्वयुद्ध के लिए जिम्मेदार माना जाता है। 

कौन थे माओ त्से-तुंग 
माओ त्से तुंग चीन के क्रांतिकारी नेता व राजनैतिक विचारक थे। उनके नेतृत्व में चीन में सफल क्रांति हुई थी। चीन में 1966 से 1976 तक आंदोलन चला। माओ उस समय चीन की कम्युनिस्ट पार्टी के अध्यक्ष थे। 16 मई 1966 को शुरू हुई यह क्रांति 10 वर्षों तक चली और इसने चीन के सामाजिक ढांचे में कई बड़े परिवर्तन किए। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest gadgets News apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed