फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Gulf of Aden Houthi Drone Attack on ships one Ship coming india from america

Houthi: अदन की खाड़ी में एक ही दिन में दो जहाजों पर हूती विद्रोहियों का हमला; अमेरिका से भारत आ रहा था एक जहाज

Wed, 07 Feb 2024 08:03 AM IST
ज्योति भास्कर एजेंसी, नई दिल्ली / अमर उजाला ब्यूरो
एजेंसी, नई दिल्ली / अमर उजाला ब्यूरो Published by: ज्योति भास्कर Updated Wed, 07 Feb 2024 08:03 AM IST
सार

ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों ने अदन की खाड़ी में दो जहाजों पर ड्रोन से हमलों को अंजाम दिया है। इनमें एक जहाज अमेरिका से भारत आ रहा है। एक अन्य अहम घटनाक्रम में लाल सागर में चल रही समस्याओं पर चर्चा के लिए एक उच्च स्तरीय अंतर-मंत्रालयी समिति गुरुवार को फिर बैठक करेगी।

विज्ञापन
Gulf of Aden Houthi Drone Attack on ships one Ship coming india from america
अदन की खाड़ी में जहाज पर हूती विद्रोहियों का हमला (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : ANI

विस्तार

हूती विद्रोहियों ने एक ही दिन में दो जहाजों पर ड्रोन से हमले किए। हमले की जानकारी देते हुए ब्रिटिश सेना के मैरिटाइम ट्रेड ऑपरेशन (यूकेएमटीओ) ने बताया कि हमास-इस्राइल के युद्ध के बाद हमास के समर्थन में जहाजों को निशाना बनाने के ईरान समर्थित लड़ाकों के अभियान में यह नवीनतम हमला है। यूकेएमटीओ ने बताया कि मंगलवार को यमन के दक्षिणी बंदरगाह शहर अदन के पास जहाज पर हमला हुआ। सुरक्षा फर्म एंब्रे ने इसकी पहचान मार्शल आइलैंड्स के ध्वज और ग्रीक स्वामित्व वाले जहाज के रूप में की है, जो अमेरिका से भारत की ओर आ रहा है।
विज्ञापन


एंब्रे के मुताबिक जहाज के स्टारबोर्ड की ओर से 50 मीटर दूर जोरदार विस्फोट हुआ था। हालांकि, इससे न तो जहाज के ढांचे को क्षति पहुंची है और न कोई हताहत हुआ है। हमले के बाद हूती विद्रोहियों के एक सैन्य प्रवक्ता, ब्रिगेडियर जनरल याह्या सारी ने दावा किया कि विद्रोही बलों ने लाल सागर में दो जहाजों पर हमला किया, जिनमें से एक अमेरिकी और एक ब्रिटिश था। हालांकि, हूतियों ने भारत आ रहे जहाज पर हुए हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है।
विज्ञापन


अदन की खाड़ी में हमले के बारे में एंब्रे ने बताया कि दूसरा हमला ब्रिटिश कंपनी मॉर्निंग टाइड के मालवाहक जहाज पर िकया गया जिस पर बारबाडोस का ध्वज लगा है। इस  हमले में भी कोई हताहत नहीं हुआ। हालांकि, जहाज को क्षति पहुंची है। हूतियों पर अमेरिका व ब्रिटेन ने कार्रवाई करते हुए पिछले सप्ताह ही उनके 36 ठिकानों पर हवाई हमले किए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


हमलावरों को ढेर करने का संकल्प
अमेरिकी सेना ने एक बयान जारी कर कहा कि विस्फोटकों से लदे दो हूती ड्रोन नौकाओं से टकराए हैं। साथ ही कहा कि नौसेना व व्यापारिक जहाजों के लिए अंतरराष्ट्रीय समुद्री रास्तों को सुरक्षित बनाने के लिए वह प्रतिबद्ध है। हमलावरों को खोजकर नष्ट किया जाएगा।


लाल सागर संकट पर अहम बैठक कल
लाल सागर में चल रही समस्याओं पर चर्चा के लिए एक उच्च स्तरीय अंतर-मंत्रालयी समिति गुरुवार को फिर बैठक करेगी। इसमें विदेश, रक्षा, जहाजरानी, वित्त और वाणिज्य मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी भाग लेंगे। इससे पहले पैनल ने इस मुद्दे पर 17 जनवरी को बैठक की थी। ये बैठकें वाणिज्य मंत्रालय की ओर से बुलाई जाती हैं। एक अधिकारी ने कहा, बैठक में अधिकारियों की ओर से निर्यातक समुदाय को इस संकट से निपटने में मदद के लिए उठाए जा रहे कदमों पर चर्चा होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed