फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Gulf Countries ›   Yemen's Houthi rebels target Saudi Arabia's holy city of Mecca

सऊदी ने यमन विद्रोहियों पर लगाया मक्का पर मिसाइल दागने का आरोप

Sat, 29 Oct 2016 04:33 AM IST
एजेंसी/दुबई
एजेंसी/दुबई Updated Sat, 29 Oct 2016 04:33 AM IST
विज्ञापन
Yemen's Houthi rebels target Saudi Arabia's holy city of Mecca
- फोटो : getty images

सऊदी अरब ने यमन विद्रोहियों पर मुस्लिमों के पवित्र शहर मक्का की ओर बैलिस्टिक मिसाइल दागने का आरोप लगाया है। यमन विद्रोहियों द्वारा अरब में किया गया अब तक का यह सबसे भीतरी हमला है।

विज्ञापन


सऊदी सेना ने कहा कि मिसाइल को मक्का से 65 किमी दूर मार्ग में ही रोक कर नष्ट कर दिया गया। मक्का मुस्लिमों का पवित्र स्थल है, जहां वे दिन में पांच बार नमाज अदा करते हैं। सऊदी अरब ने कहा कि मिसाइल ने कोई नुकसान नहीं पहुंचाया क्योंकि इसे हवा में ही मार गिराया गया। 
विज्ञापन


गौरतलब सऊदी अरब गठबंधन मार्च, 2015 से यमन में शिया विद्रोहियों से लड़ रहा है। इन विद्रोहियों को हुती के नाम से जाना जाता है और ऐसी जानकारी है कि उनके पास सोवियत युग की स्कड मिसाइलें और स्थानीय तौर पर डिजाइन किए गए हथियारों का भंडार है। हुती मीडिया के मुताबिक उसने बीती रात जेद्दा एयरपोर्ट को निशाना बनाकर मिसाइल दागी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed