फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   us drone attack on somalia

सोमालिया: ड्रोन हमले में '150 चरमपंथी मारे गए'

Tue, 08 Mar 2016 02:54 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Tue, 08 Mar 2016 02:54 PM IST
सार

  • अमेरिकी ड्रोन हमले में चरमपंथी गुट अल-शबाब के 150 सदस्य मारे गए हैं।
  • हमले में एक ट्रेनिंग कैंप को निशाना बनाया गया।

विज्ञापन
us drone attack on somalia
- फोटो : bbc

विस्तार

सोमालिया में हुए एक अमेरिकी ड्रोन हमले में चरमपंथी गुट अल-शबाब के कम से कम 150 सदस्य मारे गए हैं। पेंटागन ने इस बात की जानकारी दी है।पेंटागन प्रवक्ता कैप्टन जैफ डेविस ने कहा कि इस हमले में एक ट्रेनिंग कैंप को निशाना बनाया गया जहां बड़े पैमाने पर हमले की योजना बनाई जा रही थी।

विज्ञापन


कैप्टन डेविस के मुताबिक, "हमें पता है कि वो कैंप छोड़कर निकलने वाले थे और अमेरिकी और अफ्रीकी सेनाओं के लिए ख़तरा बनने वाले थे।" उनका कहना है, "शुरुआती आकलन से लगता है कि डेढ़ सौ से ज्यादा चरमपंथी लड़ाकों को मार दिया गया है।"
विज्ञापन


डेविस ने कहा कि शनिवार के हमले में राजधानी मोगादिशु के उत्तर में करीब 195 किलोमीटर दूर कैंप को निशाना बनाया गया था। इस कैंप पर काफी समय से नजर रखी जा रही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

खास ट्रेनिंग पूरी कराने की कोशिश में था संगठन

us drone attack on somalia

उन्होंने कहा कि यह संगठन ‘हमलावर कार्रवाई’ करने के लिए खास ट्रेनिंग पूरी कराने की कोशिश में था। अल-कायदा से जुड़े चरमपंथी संगठन अल-शबाब को साल 2011 में अफ्रीकन यूनियन के शांति सैनिकों ने मोगादिशू से बाहर कर दिया था लेकिन वह पिछले काफी समय से पश्चिमी ताकतों के समर्थन से बनी सरकार को गिराने के लिए हमले करता रहा है। संगठन ने कहा था कि उसने पिछले महीने सोमालिया के शहर बायदोआ में एक भीड़भाड़ वाले रेस्टोरेंट पर हमला किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed