फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Gulf Countries ›   UAE government seizes Underworld gangster Dawood Ibrahim’s assets worth Rs 15,000 crore

UAE सरकार ने जब्त की दाऊद इब्राहिम की 15 हजार करोड़ की संपत्ति

Wed, 04 Jan 2017 09:58 AM IST
एजेंसी/ नई दिल्ली
एजेंसी/ नई दिल्ली Updated Wed, 04 Jan 2017 09:58 AM IST
विज्ञापन
UAE government seizes Underworld gangster Dawood Ibrahim’s assets worth Rs 15,000 crore

संयुक्त अरब अमीरात सरकार ने भारत के मोस्ट वांटेड अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम की 15000 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त कर ली है। 1993 के मुंबई सीरियल ब्लास्ट के मास्टरमाइंड दाऊद के खिलाफ यह अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई है। 

विज्ञापन


मीडिया रिपोर्टों में दावा किया गया है कि संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के सरकारी सूत्रों ने दाऊद की 15000 करोड़ रुपये की संपत्ति मंगलवार को जब्त किए जाने की पुष्टि की है। बताया जाता है कि दाऊद की यूएई में कई संपत्तियां हैं, जिनमें होटल और कई कंपनियों में शेयर भी शामिल हैं। मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक दुबई में भी दाऊद की संपत्तियों को सील किया गया है। भारत से दाऊद की दुबई में संपत्तियों की सूची हासिल होने के बाद हाल ही में यूएई सरकार ने जांच शुरू की थी। 
विज्ञापन


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पिछले साल यूएई की यात्रा के दौरान यह सूची दुबई सरकार को सौंपी गई थी। राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल भी इस यात्रा के दौरान मोदी के साथ थे। भारत सरकार ने यूएई सरकार से दाऊद और उसके सिंडिकेट की संपत्तियां जब्त करने का आग्रह किया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

अमेरिका भी दाऊद के पाकिस्तान में होने की पुष्टि कर चुका है

UAE government seizes Underworld gangster Dawood Ibrahim’s assets worth Rs 15,000 crore

भारत की ओर से सौंपी गई सूची में दाऊद के भाई अनीस इब्राहिम की दुबई में स्थित कंपनी गोल्डन बॉक्स का नाम भी शामिल था। दुबई के अलावा दाऊद ने मोरक्को, स्पेन, सिंगापुर, थाईलैंड, साइप्रस, टर्की, भारत, पाकिस्तान और ब्रिटेन में भी निवेश कर रखा है। 

इससे पहले मंगलवार को दिल्ली में गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा था कि सरकार दाऊद को भारत लाने की कोशिशों में जुटी हुई है। अमेरिका भी दाऊद के पाकिस्तान में होने की पुष्टि कर चुका है। एक दिन पहले ही फिल्म निर्देशक विशाल मेहरा और प्रोड्यूसर विनोद रमानी ने छोटा शकील की ओर से धमकी मिलने की शिकायत पुलिस में दर्ज कराई थी। उन्होंने कहा है कि धमकी में उनकी आने वाली फिल्म कॉफी विद डी के वे सीन हटाने के लिए कहा गया है, जिनमें दाऊद का मजाक उड़ाया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed