फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Gulf Countries ›   UAE emerged as the first choice for Indian job seekers in Gulf countries

खाड़ी देशों में जॉब के लिए भारतीयों की पहली पसंद बना UAE, सऊदी को टक्कर दे रहा ओमान

Sat, 02 Sep 2017 10:44 AM IST
amarujala.com- Presented By: त्रिनाथ त्रिपाठी
amarujala.com- Presented By: त्रिनाथ त्रिपाठी Updated Sat, 02 Sep 2017 10:44 AM IST
विज्ञापन
UAE emerged as the first choice for Indian job seekers in Gulf countries
प्रतीकात्मक तस्वीर

संयुक्त अरब अमीरात यानी यूएई नौकरी की तलाश के लिए भारतीय प्रवासियों की पहली पसंद के रूप में उभर रहा है। साल 2017 में करीब 75 हजार भारतीयों को यूएई की तरफ से प्रवासन की मंजूरी दी गई, जो कि प्रवासी भारतीयों की कुल संख्या का करीब 40 फीसदी है।

विज्ञापन


ओमान ने कुवैत को किया रिप्लेस
आपको बता दें कि खाड़ी देशों में नौकरी की तलाश के लिए भारतीय प्रवासी सबसे अधिक यूएई को पसंद कर रहे हैं। इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर सऊदी अरब जबकि तीसरे नंबर पर ओमान है। आप यह जानकर हैरान हो जाएंगे पिछले एक साल में ओमान जॉब के लिए भारतीयों की पसंद के रूप में काफी तेजी से उभर रहा है। साल 2016 में इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर कुवैत था।
विज्ञापन


पढें:- भारतीयों को मुश्किल में डाल सकती है सऊदी अरब की नई जॉब स्कीम
विज्ञापन
विज्ञापन


32,995 भारतीयों को मिला इमिग्रेशन क्लीयरेंस
साल 2017 की पहली छमाही यानी जनवरी 2017 से लेकर जून 2017 तक सऊदी अरब में नौकरी के लिए कुल 32,995 भारतीयों को इमिग्रेशन क्लीयरेंस मिला। आंकड़ों के मुताबिक यह खाड़ी देशों में नौकरी की तलाश करने वाले प्रवासी भारतीयों की कुल संख्या का 18 फीसदी है।


तीसरे नंबर पर है ओमान
खाड़ी देशों में भारतीय प्रवासियों की पसंद में सऊदी अरब के ठीक बाद ओमान का नंबर आता है, जो इन दिनों माइग्रेंट्स को अपनी ओर तेजी से आकर्षित कर रहा है। ताजा आंकड़ों के मुताबिक साल 2017 की पहली छमाही में कुल 30,413 भारतीयों ने इमिग्रेशन क्लीयरेंस हासिल किया, जो खाड़ी देशों में नौकरी की तलाश करने वाले भारतीयों की कुल संख्या का 16.5 फीसदी है।

पढ़ें:- सऊदी अरब: बीच सड़क पर डांस कर रहा था लड़का, वीडियो वायरल होने पर गिरफ्तार

6 देशों का समूह है GCC
आंकड़ों के मुताबिक इस साल करीब 1.84  लाख भारतीयों को खाड़ी देशों में नौकरी के लिए इमिग्रेशन क्लीयरेंस मिला। आपको बता दें कि GCC यानी गल्फ कंट्रीज काउंसिल छह देशों का अलाइंस है, जिसमें सऊदी अरब, कुवैत, यूएई, कतर, बहरीन और ओमान शामिल है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed