{"_id":"5b1d4ad04f1c1b254d8b5ad5","slug":"syria-eleven-civilians-die-in-jihadi-attack","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिहादियों पर सीरिया के जवाबी हवाई हमले में 11 नागरिक मरे","category":{"title":"Gulf Countries","title_hn":"खाड़ी देश","slug":"gulf-countries"}}
जिहादियों पर सीरिया के जवाबी हवाई हमले में 11 नागरिक मरे
एजेंसी, बेरूत
Updated Sun, 10 Jun 2018 09:29 PM IST
विज्ञापन
देश के उत्तरी-पश्चिमी हिस्से में सेना के हवाई हमले के दौरान रविवार को 4 बच्चों समेत 11 सीरियाई नागरिकों की मौत हो गई। सीरियाई हालातों पर नजर रखने वाली एक एजेंसी के अनुसार, ये हवाई हमला जिहादियों के दो गांवों पर हमला करने के एक दिन बाद जवाई कार्रवाई में किया गया था।
विज्ञापन
ब्रिटेन स्थित सीरियाई मानवाधिकारों की निगरानी संस्था के अनुसार, ये हवाई हमला उत्तरी पश्चिमी हिस्से में जिहादियों के नियंत्रण वाले इदिल्ब राज्य के कस्बों व गांवों पर किया गया।
विज्ञापन
संस्था के अध्यक्ष रामी अब्देल रहमान के अनुसार, ताफ्तानाज कस्बे पर हमले में 3 बच्चों समेत 9 नागरिकों की मौत हो गई, जबकि एक बच्चे समेत दो से ज्यादा नागरिक नजदीकी ही एक अन्य हमले में मारे गए। सीरियाई विमानों ने एक बच्चों के अस्पताल के करीब भी हमला किया, जो इस समय बंद चल रहा है।
विज्ञापन