फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Gulf Countries ›   Saudi women enter stadium for first time to watch soccer

बदल रहा है सऊदी: कार चलाने के बाद अब स्टेडियम जाकर मैच देखने की मिली इजाजत

Sat, 13 Jan 2018 11:05 AM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 13 Jan 2018 11:05 AM IST
विज्ञापन
Saudi women enter stadium for first time to watch soccer

सऊदी अरब में पहली बार महिलाओं ने स्टेडियम में फुटबाल मैच का लुत्फ उठाया। कहने को तो यह एक आम मैच था, लेकिन यहां की महिलाओं के लिए यह बदलाव की रिवायत थी।12 जनवरी एक आम सा ही दिन था लेकिन इस दिन ने अपने नाम एक ऐसा प्रसंग कर लिया जो इतिहास के पन्नों में सम्माने के साथ अपनी जगह बनाएगा। 

विज्ञापन


बीती शुक्रवार को रियाद में किंग फहद स्टेडियम ने महिलाओं के लिए अपने रास्ते खोल दिए हैं। इस स्टेडियम में जेद्दा की दो लोकल टीमों के बीच मैच हुआ था। इसके बाद महिलाएं 13 जनवरी और फिर 18 जनवरी को भी स्टेडियम में मैच देख सकेंगी। इनमें से दूसरा मैच जेद्दा और तीसरा मैच दम्माम में खेला जाएगा।
विज्ञापन


हालांकि, महिलाओं को 'मेल ओनली' लाइनों में खड़ा किया गया था साथ ही फैमिली सेक्शन नाम का एक अलग से सेक्शन था वहां महिलाओं के बैठने की व्यवस्था की गई थी। इस स्टेडियम में महिलाओं के लिए शौचालय भी बनवाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मैच पर सऊदी जनरल स्पोर्ट्स अथॉरिटी ने कहा कि उन्होंने परिवारों के लिए एक आकर्षक खेल वातावरण बनाने और उनकी गोपनीयता सुनिश्चित करने के लिए सभी आवश्यक तैयारी की थी।

रूढ़िवादी देश के रूप में जाने जाने वाले सऊदी अरब ने हाल के दिनों में महिलाओं पर लगे प्रतिबंध में छूट दी है। इससे पहले सितंबर में सैकड़ों महिलाओं को रियाद खेल स्टेडियम में जाने की अनुमति दी गयी थी।


पढ़ें: पाकिस्तान के सेना प्रमुख बाजवा बोले- हमें अमेरिकी सैन्य मदद की जरुरत नहीं

इस घोषणा को अति रूढ़िवादी देश में युवराज मोहम्मद बिन सलमान के महत्वाकांक्षी सुधार कार्यक्रमों से जोड़ कर देखा जा रहा है। इसमें महिलाओं को अगले जून से वाहन चलाने की अनुमति देना भी शामिल है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed