फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan ›   Bajwa said that pakistan would not ask for restoration of the financial assistance from America

पाकिस्तान के सेना प्रमुख बाजवा बोले- हमें अमेरिकी सैन्य मदद की जरूरत नहीं

Sat, 13 Jan 2018 11:39 AM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 13 Jan 2018 11:39 AM IST
विज्ञापन
Bajwa said that pakistan would not ask for restoration of the financial assistance from America
पाकिस्तानी प्रमुख बाजवा

पाकिस्तान के सेना प्रमुख जनरल कमर बाजवा ने एक बड़े अमेरिकी जनरल को बताया कि राष्ट्र विश्वासघात महसूस कर रहा है। उसे आलोचना झेलनी पड़ रही है कि वो आतंकवाद से लड़न के लिए पर्याप्त कदम नहीं उठा रहा है। जिसकी बुनियाद पर अमेरिका ने पाक को मिलने वाली 2 बिलियन डॉलर की सैन्य सहायता राशि को बंद कर दिया है।

विज्ञापन


बाजवा ने कहा कि वो सैन्य सहायता को बहाल करने की मांग नहीं करेंगे। हमें उसकी जरुरत नहीं है लेकिन आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में उन्हें एक सम्माननीय मान्यता चाहिए। इस हफ्ते दो बार यूएस सेंट्रल कमांड के हेड जनरल जोसेफ एल वोटल और एक अमेरिकी सीनेटर ने बाजवा को दो बार फोन किया।
विज्ञापन


बाजवा ने एक बयान में कहा- सेना प्रमुख जनरल बाजवा ने इस बात को दोहराया है कि पाकिस्तान मदद बहाली की मांग नहीं करेगा, लेकिन यह उम्मीद करता है कि क्षेत्र में शांति एवं स्थिरता के लिए आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में हमारे योगदान, बलिदान और संकल्प को सम्मान सहित स्वीकार किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाजवा ने बयान में यह भी कहा कि पाकिस्तान खुद को बलि का बकरा बनाए जाने के बावजूद भी पड़ोसी देश अफगानिस्तान में शांति स्थापित करने की पहल का समर्थन करता रहेगा। हाल ही में अमेरिकी राष्टपति ने पाकिस्तान पर आतंकवाद के नाम पर धोखा देने और झूठ बोलने की वजह से बिलियन डॉलर की सहायता राशि को रोक दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed