{"_id":"596e6dbe4f1c1bb3498b4647","slug":"saudi-girl-s-online-post-in-miniskirt-and-crop-top-was-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"सऊदी में मिनी स्कर्ट में ऑनलाइन वीडियो पोस्ट करने वाली लड़की गिरफ्तार","category":{"title":"Gulf Countries","title_hn":"खाड़ी देश","slug":"gulf-countries"}}
सऊदी में मिनी स्कर्ट में ऑनलाइन वीडियो पोस्ट करने वाली लड़की गिरफ्तार
एजेंसी दुबई
Updated Wed, 19 Jul 2017 01:51 AM IST
विज्ञापन
saudi arabia
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सऊदी अरब में मिनी स्कर्ट पहनकर अपना वीडियो पोस्ट करने वाली लड़की को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया गया। इस वीडियो के पोस्ट किए जाने के बाद सोमवार से ही काफी बवाल मचा हुआ था। सऊदी उन खाड़ी देशों में से एक है जहां महिलाओं को लेकर कड़े प्रतिबंध हैं।
विज्ञापन
वीडियो में लड़की मिनी स्कर्ट में सार्वजनिक स्थान में घूमती नजर आ रही है। लोगों ने लड़की पर देश के इस्लामी ड्रेस कोड का उल्लंघन करने का आरोप लगाया है। सऊदी के सरकारी टीवी के मुताबिक पुलिस ने लड़की को राजधानी रियाद से गिरफ्तार कर लिया। अब उस पर अदालत में मुकदमा चलेगा।
विज्ञापन
लड़की ने मिनी स्कर्ट और छोटे टॉप में अपना वीडियो स्नैप चैट पर डाला था। बाद में यह अन्य सोशल साइटों पर भी वायरल हो गया। वीडियो में उसके बाल भी खुले दिख रहे हैं। सऊदी में नियमों के मुताबिक वहां लड़कियों या महिलाओं को सार्वजनिक जगहों में लंबे और ढीले कपड़े पहनने के निर्देश हैं। उन्हें अपने बाल और चेहरा भी ढकना होता है।
विज्ञापन