फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Gulf Countries ›   saudi company laid off fifty thousand

सऊदी अरब में एक कंपनी ने 50,000 लोगों को नौकरी से निकाला

Sat, 30 Apr 2016 01:48 PM IST
बीबीसी
बीबीसी Updated Sat, 30 Apr 2016 01:48 PM IST
विज्ञापन
saudi company laid off fifty thousand
एक कंपनी ने 50,000 लोगों को नौकरी से निकाला - फोटो : Reuters

सऊदी अरब की सबसे बड़ी कंपनियों में से एक बिनलादिन समूह ने पचास हजार लोगों को नौकरी से निकाल दिया है। कच्चे तेल के दामों में भारी गिरावट से सऊदी अरब को ख़ासा नुकसान उठाना पड़ रहा है और इससे निपटने के लिए सरकार कई क़दम उठा रही है। हालांकि जेद्दाह में अरब न्यूज़ के संपादक सिराज वहाब का कहना है कि बिनलादिन समूह के फ़ैसले से सऊदी अरब की आर्थिक स्थिति का कोई लेना देना नहीं है। वो कहते हैं कि पिछले साल सितंबर में मक्का की मस्जिद में हुए क्रेन हादसे में 107 लोगों की मौत के बाद इस कंपनी को दोषी पाते हुए सरकार ने इस पर रोक लगा दी थी। उनके मुताबिक़ ऐसे में कंपनी के पास अपने कर्मचारियों की छंटनी करने के अलावा कोई चारा नहीं बचा था।

विज्ञापन


बिनलादिन समूह को वही परिवार चलाता है जिससे अल कायदा के पूर्व सरगना ओसामा बिन लादेन का भी संबंध था। इस कंपनी को दशकों से सऊदी शाही परिवार से बड़े निर्माण कॉन्ट्रैक्ट मिलते रहे हैं। इनमें दुनिया में मुसलमानों के सर्वोच्च धार्मिक स्थल मक्का में हरम शरीफ़ के विस्तार की परियोजना भी शामिल थी। इस कंपनी में कर्मचारियों की संख्या कभी दो लाख तक थी। कई बार कंपनी के कुछ कर्मचारियों ने छिटपुट विरोध भी जताया क्योंकि महीनों से उन्हें वेतन नहीं मिला है। सिराज वहाब कहते हैं कि कर्मचारियों की छंटनी के कंपनी के फैसले से जो लोग प्रभावित होंगे उनमें हजारों भारतीय भी शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed