फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Gulf Countries ›   Plane carrying Saudi Arabia Football Team catches fire but all players are safe

विमान में लगी आग, बाल-बाल बची सऊदी अरब की फुटबॉल टीम

Tue, 19 Jun 2018 08:40 AM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 19 Jun 2018 08:40 AM IST
विज्ञापन
Plane carrying Saudi Arabia Football Team catches fire but all players are safe
सऊदी अरब फुटबॉल टीम

रूस में सऊदी अरब की फुटबॉल टीम सोमवार को बाल-बाल बच गई। टीम को सेंट पीटर्सबर्ग से रोस्तोव लेकर जा रहे विमान के इंजन में बीच आसमान में आग लग गई। हालांकि, रशन एयरलाइंस के एयरबस जेट ने सुरक्षित लैंडिंग की और किसी खिलाड़ी को भी नुकसान पहुंचने की जानकारी नहीं मिली है। 

विज्ञापन


सऊदी अरब फुटबॉल संघ का कहना है कि सऊदी अरब की फुटबॉल टीम तकनीकी खामी होने के बावजूद भी रोस्टोव-ऑन-डॉन पर सुरक्षित पहुंच गई थी। यहां टीम का दूसरा वर्ल्ड कप मैच होना है। सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रहे वीडिया में साफ दिख रहा है कि टीम को ले जा रहे विमान के एक इंजन में आग लग गई थी।
विज्ञापन

 
सरकार द्वारा ट्विटर के जरिए एक बयान जारी किया गया है। जिसमें बताया गया है कि घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है। सउदी राष्ट्रीय टीम ने ट्विटर पर लिखा, सऊदी अरब फुटबॉल संघ सभी को आश्वस्त करना चाहते हैं कि सऊदी के सभी राष्ट्रीय खिलाड़ी सुरक्षित हैं। रोस्टोव-ऑन-डॉन लैंड होने से पहले विमान में तकनीकी खराब आ गई थी। अब टीम अपने आवास पर सुरक्षित जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


विमान सुरक्षित लैंड हो गया और किसी को इसमें चोटें भी नहीं आई हैं। विमान से लिए गए वीडियो में साफ दिख रहा है कि उसके दाएं विंग में आग लगी हुई है। फीफा वर्ल्ड कप के ग्रुप ए श्रेणी में आयोजककर्ता रूस से अपना पहला मैच को गंवाने के बाद, सऊदी अरब की टीम उरुग्वे के साथ दूसरा मैच खेलेगी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed