फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Gulf Countries ›   non-resident Indians received a compensation of 38 lakh rupees from UAE company after the accident

प्रवासी भारतीय को यूएई की कंपनी से मिला लाखों रुपये का मुआवजा

Sat, 23 Jun 2018 02:48 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 23 Jun 2018 02:48 PM IST
विज्ञापन
non-resident Indians received a compensation of 38 lakh rupees from UAE company after the accident
File Photo

संयुक्त अरब अमीरात में नौकरी के दौरान एक दुर्घटना के बाद संक्रमण की वजह से अपने दोनों हाथ और पैर गंवाने वाले व्यक्ति को अपने नियोक्ता से 2,02,000 दिरहम (करीब 38 लाख रुपये) का मुआवजा मिला। एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार संबंधित व्यक्ति को यह मुआवजा अबू धाबी में भारतीय दूतावास के हस्तक्षेप के बाद मिला है। 

विज्ञापन


पंजाब से ताल्लुक रखने वाले गुरबिंदर सिंह अबु धाबी की एक निजी कंपनी में क्रेन चालक के रूप में काम करते थे। काम के दौरान उनके घुटने में लगी चोट के बाद उनकी हालत गंभीर हो गई। बाद में उनके दौनों हाथ और पैर काटने पड़े थे। 
विज्ञापन


खलीज टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक सिंह को अस्पताल से छुट्टी मिलने से पहले ही नौकरी से निकाल दिया गया और अंतिम रूप से 5,750 रुपये की राशि दी गई।  जब इसकी जानकारी भारतीय दूतावास को लगी तो उन्होंने सिंह के नियोक्ता से बातचीत की। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दूतावास के अधिकारी लगातार नियोक्ता से संपर्क करते रहे जिसके बाद नियोक्ता ने अंतिम निपटारे की राशि करीब 38 लाख रुपये कर दी। संयुक्त अरब अमीरात में भारतीय राजदूत नवदीप सुरी ने बताया कि समय पर दूतावास के हस्तक्षेप की वजह से परिवार को मदद मिल गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed