फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Gulf Countries ›   modi wiil meet iran supreme leader

मोदी की ईरान यात्रा होगी खास, सुप्रीम लीडर से पीएम करेंगे मुलाकात

Fri, 06 May 2016 06:18 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 06 May 2016 06:18 PM IST
सार

  •  मोदो की सुप्रीम लीडर से पहली मुलाकात 
  • अमेरिका, इजराइल सहित पाकिस्तान की खास निगाह
     

विज्ञापन
modi wiil meet iran supreme leader

विस्तार

ईरान के दौरे पर 21 मई को जा रहे प्रधामंत्री नरेंद्र मोदी का ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खामनेई से मिलना तय है। मोदी की खामनेई से इस मुलाकात पर अमेरिका, इसराइल और पाकिस्तान की खास निगाह है। क्योंकि सुप्रीम लीडर ईरान के दौर पर आने वाले राष्ट्राध्यक्षों से आमतौर पर मुलाकात नहीं करते।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री के दौरे को सफल बनाने के लिए जी-तोड़ मेहनत कर रहे डिप्लोमेट्स ने कहा मिडिल ईस्ट की पॉलिसी में ईरान को साथ लेकर चलना होगा।  हाल ही में विदेश मंत्राी सुषमा स्वाराज और पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान भी ईरान गए थे। पेट्रोलियम मंत्री ने इंडियन एक्सप्रैस को बताया ईरान से पाबंदी हटने के बाद वहां अर्थव्यवस्था में तेजी आई है। हम ईरान के साथ रणनीतिक साझेदारी मजबूत करना चाहते हैं। भारत तेल और गैस के व्यापार के अलावा अपने पुराने रिश्तों को मजबूत करना चाहता है।
विज्ञापन


पूर्व विदेश सचिव कंवल सिब्बल ने कहा मोदी की अयातुल्लाह अली खामनेई से मुलाकात महत्वपूर्ण है क्योंकि खामनेई अक्सर राष्ट्राध्यक्षों से नहीं मिलते। ईरान में वह ही ऐसी व्यक्ति हैं जो खास मुद्दों पर वास्तविक निर्णय लेते हैं। अगर वे स्वयं मिलने के लिए तैयार हैं तो इसका मतलब है ईरान भारत से रिश्ते मजबूत करना चाहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed