{"_id":"587d42d94f1c1b700deff325","slug":"is-kidnapped-14-clerics-afgan-govt","type":"story","status":"publish","title_hn":"IS आतंकियों ने 14 मौलवियों को किया अगवा ","category":{"title":"Gulf Countries","title_hn":"खाड़ी देश","slug":"gulf-countries"}}
IS आतंकियों ने 14 मौलवियों को किया अगवा
एजेंसी/ काबुल
Updated Tue, 17 Jan 2017 06:13 AM IST
विज्ञापन
अफगानिस्तान के एक अधिकारी ने सोमवार को कहा कि इस्लामी स्टेट (आईएस) आतंकियों ने पूर्वी नंगरहार प्रांत एक मदरसे में धावा बोलकर 14 मौलवियों को अपहृत कर लिया। मौलवी मदरसे में धार्मिक शिक्षा दे रहे थे। प्रांतीय शिक्षा विभाग के प्रवक्ता मोहम्मद आसिफ शिनवारी ने कहा कि हमला सप्ताहअंत में तीन सशस्त्र बलों द्वारा किया गया।
किसी ने भी हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है लेकिन पुलिस और सरकारी अधिकारियों ने इसके लिए आईएस आतंकियों को जिम्मेदार ठहराया है। बहरहाल, उत्तरी अफगानिस्तान के बाघलान प्रांत में पुलिस ने कहा कि बंदूकधारियों ने एक वरिष्ठ सरकारी अधिकारी को मार गिराया। मुस्ताफा साफायी को दो बंदूकधारियों ने मोटरसाइकिल से गोली मारी।