फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Gulf Countries ›   IS facing a loose face in a war

फर्जी लड़ाई हार गया इस्लामिक स्टेट

Mon, 15 Jun 2015 05:03 PM IST
बीबीसी
बीबीसी Updated Mon, 15 Jun 2015 05:03 PM IST
विज्ञापन
IS facing a loose face in a war

लंदन के एक व्यक्ति की शरारत ने इस्लामिक स्टेट के समर्थकों और उनके विरोधियों दोनों को बेवकूफ बना दिया। हुआ यूं कि अहमद अल महमूद एक दिन बैठे-बैठे बोर हो रहे थे।

विज्ञापन


मजाक-मजाक में उन्होंने अपने ट्विटर अकाउंट @IraqSurveys से ट्वीट किया कि शिचवा में लड़ाई चल रही है और इस्लामिक स्टेट को वहां से खदेड़ दिया गया है।

@IraqSurveys ट्विटर अकाउंट आमतौर पर इराक की गंभीर खबरों को जगह देता है और इसके लगभग 14,000 फॉलोअर हैं। महमूद ने फोटोशॉप की मदद से इस लड़ाई की मनगढ़ंत तस्वीरें भी पोस्ट कर दीं। फिर थोड़ी देर में ये ख़बर ट्रेंड करने लगी।

विज्ञापन

डेयरी उत्पाद का तरीका

IS facing a loose face in a war

महमूद ने बीबीसी ट्रेंडिंग को बताया, "लोग इस गढ़ी हुई खबर को अपने तरीके से और बढ़ा-चढ़ा कर ट्वीट करने लगे। एक यूजर ने तो युद्धक्षेत्र का नक्शा तक बना कर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया।

"एक ट्वीट में कहा गया "शिचवा में जीत के बाद करबला में बड़ा उत्सव मनाया जा रहा है। शिचवा से 10,000 शरणार्थी करबला पलायन कर चुके हैं।"

जबकि हकीकत ये थी कि न तो शिचवा नाम की कोई जगह है और न ही ऐसी कोई लड़ाई ही कभी हुई। दरअसल इराक में शिचवा का मतलब 'चीज़ ब्लैडर' होता है जो डेयरी उत्पाद तैयार करने का पारंपरिक तरीका है।


शेखी

IS facing a loose face in a war

ये झूठी खबर आंधी की तरह इराक के बाहर फैल गई। एक तरफ़ शिया लड़ाके, जो इराकी सेना के साथ इस्लामिक स्टेट के खिलाफ लड़ रहे हैं, अपनी ही पीठ थपथपाने लगे।

तो दूसरी ओर इस्लामिक स्टेट समर्थक इस हार का बदला लेने की योजना बनाने लगे। सऊदी अरब के कुछ लोग इस अफवाह के बाद काफी डर गए।

दो दिन बाद महमूद को लगा कि उनकी इस शरारत के गंभीर परिणाम हो सकते हैं तो उन्होंने इसका खंडन किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed