{"_id":"b2addb8a-e3a4-11e1-975e-d4ae52ba91ad","slug":"iranian-pilgrims-abducted-in-syria-safe","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीरिया में अपहृत ईरानी तीर्थयात्री सुरक्षित","category":{"title":"Gulf Countries","title_hn":"Gulf Countries","slug":"gulf-countries"}}
सीरिया में अपहृत ईरानी तीर्थयात्री सुरक्षित
Updated Sat, 11 Aug 2012 04:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीरिया की राजधानी दमिश्क में विद्रोहियों द्वारा अपहृत सभी 48 ईरानी तीर्थयात्री सुरक्षित हैं। ईरान के विदेश मंत्रालय के एक अधिकारी ने आज यह जानकारी दी। इससे पहले सीरियाई विद्रोहियों ने कहा था कि उनके कब्जे में रखे गए तीन ईरानी सरकार की ओर से किए गए हवाई हमले में मारे जा चुके हैं।
विद्रोहियों ने सोमवार को धमकी दी थी कि यदि सरकार ने हमले बंद नहीं किए तो शेष ईरानियों को भी मारा डाला जाएगा। सीरिया के राष्ट्रपति बशर अल असद के खिलाफ विद्रोह कर रहे लडा़कों ने चार अगस्त को दमिश्क में इन तीर्थयात्रियों का अपहरण कर लिया था।
फार्स न्यूज एजेंसी के अनुसार ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रमुख मोजताबा फरदौसिपोर ने अल अलाम टेलीविजन से कहा, 'हमने अपने संपर्को से पता लगाया है कि अपहृत सभी ईरानी तीर्थयात्री सुरक्षित हैं और उनका स्वास्थ्य भी ठीक है। इस बात का कोई संकेत नहीं है कि वे शहीद हो चुके हैं।' उन्होंने कहा कि इस बारे में पहले प्रकाशित खबरें ठीक नहीं है।