फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Gulf Countries ›   indian origin based chef Atul Kochhar sacked over anti-Islam tweet

दुबई के होटल ने भारतीय शेफ को इस्लाम विरोधी ट्वीट के आरोप में निकाला

Wed, 13 Jun 2018 07:35 PM IST
एजेंसी, दुबई
एजेंसी, दुबई Updated Wed, 13 Jun 2018 07:35 PM IST
विज्ञापन
indian origin based chef Atul Kochhar sacked over anti-Islam tweet

संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में भारतीय मूल के लोकप्रिय शेफ अतुल कोचर को इस्लाम को लेकर किया गया ट्वीट भारी पड़ा गया। जेडब्लू मैरियट मारकी होटल ने उनके साथ अपना करार खत्म कर लिया। कोचर दुबई के इस होटल में रंग महल भारतीय रेस्टोरेंट चलाते हैं।

विज्ञापन


दरअसल, कोचर ने प्रियंका चोपड़ा के क्वांटिको में दिखाई गई भारतीयों की आतंकी छवि के खिलाफ एक ट्वीट किया था। जिसमें उन्होंने लिखा था, ‘यह देखना बहुत दुखद है कि आपने उन हिंदुओं की भावनाओं का सम्मान नहीं किया, जो पिछले 2000 साल से इस्लाम के आतंक का शिकार होते आ रहे हैं। आप पर शर्म है।’ 
विज्ञापन


उनके इस ट्वीट पर बवाल हो गया था। हालांकि बाद में उन्होंने ट्वीट डिलीट कर दिया। उन्होंने माफी मांगते हुए फिर ट्वीट किया, ‘मेरे द्वारा किए गए ट्वीट के लिए मैं कोई सफाई नहीं दूंगा। मैं मानता हूं कि इस्लाम का जन्म करीब 1400 साल पहले हुआ और इसलिए मैं माफी मांगता हूं। मुझे इस्लाम का फोबिया नहीं है, मुझे अपनी टिप्पणी पर पछतावा है।’
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं जेडब्लू मैरियट मारकी ने बयान जारी कर कहा, ‘शेफ अतुल कोचर के हाल के बयान को देखते हुए हमने उनके साथ रंग महल के लिए अपना समझौता खत्म करने का फैसला लिया है। करार खत्म होने के साथ ही, शेफ अतुल अब इस रेस्टोरेंट से जुड़े नहीं रहेंगे।’

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed