{"_id":"59881c754f1c1b72258b4569","slug":"indian-man-won-8-5-crore-rupees-in-uae","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारतीय युवक ने UAE में जीते 8.5 करोड़ रुपये, 3 साल से खरीद रहा था लॉटरी टिकट","category":{"title":"Gulf Countries","title_hn":"खाड़ी देश","slug":"gulf-countries"}}
भारतीय युवक ने UAE में जीते 8.5 करोड़ रुपये, 3 साल से खरीद रहा था लॉटरी टिकट
amarujala.com- Presented by: ऋतुराज त्रिपाठी
Updated Mon, 07 Aug 2017 01:23 PM IST
विज्ञापन
dirham
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रविवार को UAE में भारतीय युवक ने 8.5 करोड़ रुपये का जैकपॉट जीत लिया। ये जैकपॉट भारतीय युवक ने अबु धाबी में मेेगा राफेल ड्रॉ में जीता। कंस्ट्रक्शन इंडस्ट्री में डिटेलिंग चेकर का काम करने वाले कृष्नम राजू थोकाचिचू ने बिग फाइव टिकट ड्रॉ के नए संस्करण में ये राशि जीती।
विज्ञापन
यह कार्यक्रम अबु धाबी के इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर हुआ। इसमे सीरीज 181 के 10 बड़े लखपति शामिल हुए। कृष्नम ने बताया कि इस बार उसने खुद के पैसों से टिकट खरीदने का फैसला किया। इससे पहले वह अपने दोस्तों के साथ मिलकर टिकट खरीदता था।
विज्ञापन
कृष्णम ने यह बताया कि उसके ऊपर पहले से बहुत कर्ज है। वह अपनी आर्थिक स्थिति से परेशान था, इसलिए वह पिछले 3 साल से टिकट खरीद रहा था। कृष्णम हर महीने कुछ पैसे टिकट खरीदने के लिए अलग रख देता था। कृष्णम 2008 में UAE में पहली बार आया था, उसकी सैलरी हर महीने 10 हजार दिरहम है। कृष्णम जीती हुई राशि से अपने बच्चे को अच्छी शिक्षा देना चाहता है।
विज्ञापन