{"_id":"59872d934f1c1b8d598b49bc","slug":"manmohan-vaidya-says-in-india-the-ongoing-conspiracy-to-defame-hindutva","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारत में हिंदुत्व को बदनाम करने की चल रही साजिश : डॉक्टर मनमोहन वैद्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भारत में हिंदुत्व को बदनाम करने की चल रही साजिश : डॉक्टर मनमोहन वैद्य
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
Updated Mon, 07 Aug 2017 11:43 AM IST
विज्ञापन
कार्यक्रम को संबोधित करते डॉक्टर मनमोहन वैद्य
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी पहुंचे आरएसएस के अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख डॉ. मनमोहन वैद्य ने आरोप लगाया कि देश में ही हिंदुत्व को बदनाम करने की साजिश चल रही है। कुछ अन्य विचारधारा के लोग हमें हिंसक एवं असहिष्णु कह रहे हैं, यानी भारत में ही भारत की छवि को खराब करने का प्रयास प्रगतिशीलता का परिचायक माना जा रहा है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि भारत में हिंदुत्व की कल्पना ऐसी है, जो मनुष्य एवं समाज को आपस में जोड़ने का कार्य करती है। आज हिंदुत्व को बदनाम करने की साजिश चल रही है, जबकि दुनिया में हमारी पहचान हिंदुत्व, भारतीय चिंतन एवं दर्शन पर आधारित है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि हम सब की पहचान एक ही है एवं इस देश की विविधता में एकता ही हमारी सबसे बड़ी उपलब्धि है। डाक्टर वैद्य शनिवार को बीएचयू के स्वतंत्रता भवन में राष्ट्रीय स्वयंसेवक द्वारा आयोजित रक्षा बन्धन उत्सव को सम्बोधित कर रहे थे।
विज्ञापन
डॉ. वैद्य ने कहा कि भाई-बहनों के रक्षा बन्धन उत्सव मनाने की कल्पना का विचार ही अत्यंत महान है, ऐसी कल्पना दुनिया की किसी अन्य संस्कृति एवं समाज में विद्यमान नहीं है। वैद्य ने कहा धर्म एक दूसरे को जोड़ता है। रक्षा बन्धन हमें गरीब, कमजोर, वृद्ध लोगों को रक्षा के लिए प्रेरित करता है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए बीएचयू के कुलपति प्रो. गिरीश चन्द्र त्रिपाठी ने कहा कि भारत हजारों हजार वर्ष पुराना राष्ट्र है, चिर पुरातन शाश्वत नियमों का एक से दूसरी पीढ़ी में स्थानांतरण होता रहा है।