{"_id":"5af6ddf74f1c1be8408b4b01","slug":"elections-started-for-the-first-time-in-iraq-after-the-defeating-of-islamic-state","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईएस के खात्मे के बाद इराक में पहली बार चुनाव, नौ लाख सुरक्षा कर्मी हाई अलर्ट पर","category":{"title":"Gulf Countries","title_hn":"खाड़ी देश","slug":"gulf-countries"}}
आईएस के खात्मे के बाद इराक में पहली बार चुनाव, नौ लाख सुरक्षा कर्मी हाई अलर्ट पर
एजेंसी, बगदाद
Updated Sat, 12 May 2018 05:58 PM IST
विज्ञापन
Iraq polls
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इराक में इस्लामिक स्टेट को पूरी तरह नष्ट करने की घोषणा के बाद शांति और पुनर्निर्माण की अपेक्षा के साथ शनिवार को पहली बार यहां मतदान शुरू हुआ। हिंसा की घटनाओं में कमी के बावजूद जिहादियों की हरकतों की आशंका के चलते मतदान केंद्रों पर बेहद कड़ी सुरक्षा का बंदोबस्त किया गया।
विज्ञापन
329 सीटों वाली संसद के लिए इस बार करीब सात हजार प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं जिनमें निवर्तमान प्रधानमंत्री हैदर अल आब्दी भी शामिल हैं। 2014 में जब उन्होंने देश की बागडोर संभाली थी उस वक्त आईएस पूरी तरह देश में पैर पसार चुका था। वह आईएस को शिकस्त देने का फायदा चुनाव में उठाना चाहते हैं।
विज्ञापन
इन चुनावों में इराकी पत्रकार मंतजर अल-जैदी भी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं जिन्होंने 2008 में अमेरिकी राष्ट्रपति जॉर्ज बुश पर जूता फेंका था। नौ माह की सजा काट चुके जैदी अब सांसद बनकर देश के लिए काम करना चाहते हैं।
विज्ञापन
एक वरिष्ठ सुरक्षा अधिकारी के मुताबिक नौ लाख पुलिस कर्मचारियों और सैनिकों को मतदान के चलते हाई अलर्ट पर रखा गया है। हवाईअड्डों और देश की सीमाओं को भी एक दिन के लिए बंद किया गया है। मतदान केन्द्र शाम छह बजे तक खुले रहेंगे तथा प्रारंभिक परिणाम तीन दिन में आने की उम्मीद है।