{"_id":"598edace4f1c1b2f0e8b4c6c","slug":"dress-code-release-for-passengers-in-saudi-airlines","type":"story","status":"publish","title_hn":"सऊदी एयरलाइन्स में यात्रियों के लिए ड्रेस कोड जारी, महिलाओं समेत पुरूषों को शरीर ढकने की हिदायत","category":{"title":"Gulf Countries","title_hn":"खाड़ी देश","slug":"gulf-countries"}}
सऊदी एयरलाइन्स में यात्रियों के लिए ड्रेस कोड जारी, महिलाओं समेत पुरूषों को शरीर ढकने की हिदायत
amarujala.com- Presented by: ऋतुराज त्रिपाठी
Updated Sat, 12 Aug 2017 04:09 PM IST
विज्ञापन
saudi arabia airlines
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सऊदी अरब की नेशनल सऊदी एयरलाइन्स ने यात्रियों को नया फरमान जारी किया है। उनका कहना है कि सभी यात्री हाथ और पैक ढ़ककर चलें, जो यात्री नियमों का पालन नहीं करेंगे उन्हें यात्रा की अनुमति नहीं मिल सकेगी।
विज्ञापन
पढ़ें: सऊदी अरब में अगर कोई अपना कमाने गया है तो पढ़ लें ये बुरी खबर
विज्ञापन
एयरलाइन्स के मुताबिक यात्री ऐसे कपड़े नहीं पहने जिनसे दूसरों को समस्या हो। महिलाओं के साथ-साथ पुरूषों के लिए भी नियम बनाए गए हैं। शार्टस और स्लीपर पहनने वाले पुरूष यात्रियों यात्रा करने की अनुमति नहीं मिलेगी। एयरलाइन्स के इस कदम की लोग आलोचना कर रहे हैं। वहीं कुछ लोग इस फैसले से सहमत भी दिखे। सऊदी के पूर्व पर्यटन चीफ अल घामडी के मुताबिक सभी एयरलाइन्स पर यह नियम लागू किया गया है।
विज्ञापन
पढ़ें: कतर ने 80 देशों के लोगों के लिए की फ्री वीजा एंट्री की घोषणा, भारत भी शामिल
एयरलाइंस ने अपनी वेबसाइट पर कहा कि कंपनी हवाई यात्रा के दौरान ड्रेस कोड का पालन न करने वाले यात्रियों की फ्लाइट कैंसल करने का अधिकार रखती है।सोशल मीडिया पर कई लोगों ने सऊदी एयरलाइंस के इस ड्रेस कोड पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।