{"_id":"598dbaa74f1c1b25608b4596","slug":"bangladesh-fire-breaks-out-inside-air-india-office-at-airport","type":"story","status":"publish","title_hn":"बांग्लादेश एयरपोर्ट के एअर इंडिया ऑफिस में लगी आग","category":{"title":"Rest of World","title_hn":"अन्य देश","slug":"rest-of-world"}}
बांग्लादेश एयरपोर्ट के एअर इंडिया ऑफिस में लगी आग
एजेंसी/भाषा
Updated Fri, 11 Aug 2017 07:43 PM IST
विज्ञापन
बांग्लादेश के अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे में स्थित एअर इंडिया के दफ्तर में आज आग लग गयी। इस बात की जानकारी वहां के अधिकारियों ने दी। हालांकि, सरकार ने घटना की जांच के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
इस मौके पर दमकल की दस गाड़ियों को हजरत शाहजलाल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर दोपहर के आसपास लगी आग को बुझाने पहुंची। आग बुझाने में तकरीबन दो घंटे का समय लगा। हवाई अड्डे पर विमानों का सामान्य परिचालन शुरू हो गया है।
विज्ञापन
नागर विमानन प्राधिकार के प्रवक्ता रेजौल करीम ने बताया, ‘‘हमने शाम चार बजे आग पूरी तरह बुझने के बाद हवाई अड्डे पर सामान्य कामकाज शुरू कर दिया। अधिकारियों ने दमकल सेवा, नागर विमानन और पुलिस अधिकारियों वाली एक समिति को घटना की जांच और इसके कारणों का पता लगाने का जिम्मा सौंपा है। एअर इंडिया के एक अधिकारी ने ‘पीटीआई’ को बताया कि एअरलाइन के दफ्तर से आग की शुरुआत हुई। हालांकि उन्होंने आग के कारण के बारे में कुछ नहीं बताया।
विज्ञापन
बीडीन्यूज24 की खबर के मुताबिक सशस्त्र पुलिस बटालियन के एक ड्यूटी ऑफिसर ने बताया कि हवाई अड्डे की तीसरी मंजिल पर एअर इंडिया और सऊदी एयरलाइन्स का दफ्तर है। आग लगने के बाद हवाई अड्डे की बिजली आपूर्ति काट दी गयी ।
इससे पूर्व सुरक्षा से जुड़े एक अधिकारी ने बताया था कि उड़ान सेवाओं को निलंबित कर दिया गया है क्योंकि अपनी उड़ानों के लिए पहुंच रहे यात्रियों को हवाई अड्डे में प्रवेश से रोका जा रहा है।