फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Gulf Countries ›   daughter of former iranian president rafsanjani taken to prison

ईरान के पूर्व राष्ट्रपति की बेटी को जेल

Sun, 23 Sep 2012 09:32 PM IST
तेहरान/एजेंसी
तेहरान/एजेंसी Updated Sun, 23 Sep 2012 09:32 PM IST
विज्ञापन
daughter of former iranian president rafsanjani taken to prison
ईरान के प्रभावशाली नेता और पूर्व राष्ट्रपति अकबर हाशेमी रफसनजानी की बेटी को प्रशासन ने गिरफ्तार द्वारा कर लिया है। वहां की आधिकारिक समाचार एजेंसी एरना ने रविवार को बताया कि तेहरान के न्याय विभाग ने फाएजेह हाशमी को सत्तारूढ़ शासन प्रणाली के खिलाफ दुष्प्रचार करने के आरोप में शनिवार को छह महीने के लिए सलाखों के पीछे भेज दिया।
विज्ञापन


इस साल के शुरुआत ने अदालत ने उन्हें इस मामले का दोषी पाया था और उनकी राजनीतिक गतिविधियों पर पांच साल के लिए पाबंदी लगा दी गई थी। फाएजेह के वकील ने बताया कि उन पर लगे आरोप उनके द्वारा एक समाचार वेबसाइट को दिए गए साक्षात्कार से संबंधित थे। फाएजेह ईरानी संसद की सदस्य भी रह चुकी हैं।
विज्ञापन


साल 2009 में राष्ट्रपति मोहम्मद अहमदीनेजाद के साथ दोबारा चुनाव को लेकर उभरे मतभेद के बाद से रफसजानी का परिवार कट्टरपंथियों के निशाने पर है। इस चुनाव में रफसनजानी ने अहमदीनेजाद के सुधारवादी प्रतिद्वंद्वी को अपना समर्थन दिया था। हाल के महीनों में इस बात के संकेत मिले हैं कि 78 वर्षीय पूर्व राष्ट्रपति फिर राजनीति में प्रवेश कर सकते हैं। उन्हें पश्चिम के प्रति अधिक उदार दृष्टिकोण के लिए जाना जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed