ब्रेकिंगः मक्का में मुख्य मस्जिद में क्रेन हादसा, 65 लोगों की मौत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सउदी अरब के मक्का में मस्जिद परिसर में क्रेन के दर्शनार्थियों पर गिर जाने के कारण 65 लोगों की मौत हो गयी है। साथ ही करीब 154 दर्शनार्थी इस घटना में घायल हुए हैं जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल लोगों में 9 भारतीय भी शामिल हैं। मस्जिद में लगभग 1000 की संख्या में लोग नमाज अदा कर रहे थे और क्रेन मस्जिद में गिर गया। फिलहाल मौके पर राहत कार्य चल रहे हैं।
सऊदी अरब के नागरिक सुरक्षा अधिकारियों ने कहा है कि हादसा मक्का के मशहूर मस्जिद अल हरम पर क्रेन गिरने से हुआ। सऊदी अरब के सिविल डिफेंस अथॉरिटी ने अपने ट्विटर अकाउंट पर यह जानकारी दी है। हादसे की जगह पर निर्माण का कार्य चल रहा था। मिली जानकारी के अनुसार लोगों के इलाज के लिए मौके पर एमबुलेंस की कई गाडिय़ां पहुंच गई हैं।
बताया जा रहा है कि मक्का में निर्माण कार्य पहले से ही चल रहा था, लेकिन शाम 5.30 बजे आई तेज बारिश और हवा के चलते स्थिति खराब हुई। सोशल मीडिया पर आयीं तस्वीरें बयां करती हैं कि हादसा कितना भयावह रहा होगा।
उल्लेखनीय है कि दुनियाभर से मुस्लिम समुदाय के लोग इस माह हज करने के लिए मक्का के शहर पहुंचे हुए थे।
मक्का और इस्लाम
मक्का इस्लाम का पवित्रतम शहर है जहाँ पर काबा तीर्थ और मस्जिद-अल-हरम (पवित्र या विशाल मस्जिद) स्थित है। मक्का शहर वार्षिक हज तीर्थयात्रा, जो इस्लाम के पाँच स्तंभों में से एक है के लिये प्रसिद्ध है। हर साल करीब 3 लाख हजयात्री मक्का आते हैं।
इस्लामी परंपरा के अनुसार मक्का की शुरुआत इश्माइल वंश ने की थी। 7 वीं शताब्दी में, इस्लामी पैगम्बर मोहम्मद ने शहर में जो तब तक, एक महत्वपूर्ण व्यापारिक केन्द्र था मे इस्लाम की घोषणा की और इस शहर ने इस्लाम के प्रारंभिक इतिहास में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
सन 966 से लेकर 1924 तक, मक्का शहर का नेतृत्व स्थानीय शरीफ द्वारा किया जाता था। 1924 मे यह सउदी अरब के शासन के अधीन आ गया। आधुनिक काल में, मक्का शहर के आकार और बुनियादी संरचना में एक महान विस्तार देखा गया है।