{"_id":"58357f714f1c1b282413bdc7","slug":"baby-born-in-dubai-weighed-less-than-an-ipad","type":"story","status":"publish","title_hn":"आइपैड से भी कम वजन की बच्ची का हुआ जन्म, ऐसे बच्चों की जान को होता है खतरा","category":{"title":"Gulf Countries","title_hn":"खाड़ी देश","slug":"gulf-countries"}}
आइपैड से भी कम वजन की बच्ची का हुआ जन्म, ऐसे बच्चों की जान को होता है खतरा
एजेंसी/ दुबई
Updated Wed, 23 Nov 2016 05:08 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : Supplied
संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में एक चमत्कारिक बेबी का जन्म हुआ है। यह बच्ची जन्म के समय आइपैड से भी हल्की यानी सिर्फ 631 ग्राम की रही। इतने कम वजन के शिशु का बचना काफी मुश्किल माना जाता है लेकिन उसे बचा लिया गया है। इस बच्ची का जन्म समयपूर्व 26.5 हफ्ते में ही हुआ।
विज्ञापन
आमतौर पर 38 सप्ताह में शिशु का जन्म होता है। खलीज टाइम्स ने मेडिओर अस्पताल के निओनेटोलाजी यूनिट के प्रमुख डॉ. गोविंद शेनाय ने कहा कि लोवर सेगमेंट सीजेरियन सेक्शन (एलएससीएस) प्रक्त्रिस्या से बच्ची का जन्म कराया गया।
विज्ञापन
इसके बाद दोनों मां और बच्ची को गहन निगरानी में रखा गया। ऐसे नवजात बच्चों की देखभाल काफी जटिल काम है, जिनका जन्म 26 सप्ताह और वजन भी एक किलो से कम होता है। इसके चलते ऐसे बच्चे के स्वास्थ के लिए कई गंभीर खतरे हो सकते हैं।
विज्ञापन
अस्पताल की डॉ. मैरी राबर्ट्स ने बताया कि मां और ऽचमत्कारिक बेबीऽ के स्वास्थ में उल्लेखनीय सुधार हुआ है। बच्ची का वजन ब?कर 2,050 ग्राम हो चुका है। उसके माता-पिता इस बात से बेहद खुश हैं कि डॉक्टरों ने उसकी जिंदगी बचा ली।