{"_id":"5a00ed594f1c1b70548bb59a","slug":"arrested-politicians-from-saudi-will-face-trials-in-corruption-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"सऊदी के दर्जनों राजनेता भ्रष्टाचार मामले में करेंगे ट्रायल का सामना ","category":{"title":"Gulf Countries","title_hn":"खाड़ी देश","slug":"gulf-countries"}}
सऊदी के दर्जनों राजनेता भ्रष्टाचार मामले में करेंगे ट्रायल का सामना
एजेंसी/ रियाद
Updated Tue, 07 Nov 2017 05:47 AM IST
विज्ञापन
क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान
- फोटो : File Photo
एटर्नी जनरल शेख सउद अल मोजेब ने सोमवार को कहा कि भ्रष्टाचार मामले में गिरफ्तार सऊदी के दर्जनों प्रिंस राजनेता ट्रायल का सामना करेंगे। अरबपति प्रिंस, मंत्री अल वलीद बिन तलाल को भी इस ट्रायल का सामना करना होगा।
विज्ञापन
पढ़ें: सऊदी ने रियाद एयरपोर्ट के पास मार गिराई यमन की बैलिस्टिक मिसाइल
विज्ञापन
क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान की अध्यक्षता में नव गठित भ्रष्टाचार रोधी आयोग द्वारा भ्रष्टाचार में लिप्त राजकुमारों में अल वलीद बिन तलाल भी शामिल हैं। अटर्नी जनरल मोजेब ने कहा कि सभी संदिग्धों को कानूनी प्रक्रिया से गुजरना होगा।
विज्ञापन
पढ़ें: सऊदी अरबः भ्रष्टाचार के आरोप में 11 प्रिंस सहित दर्जनों पूर्व मंत्री गिरफ्तार
ट्रायल समय पर होगा और मामला खुलकर सामने आएगा। गिरफ्तार राजकुमारों में तलाल के अलावा मितेब बिन अब्दुल्ला, मोहम्मद बिन नायेफ, अब्देल फाकिह, तुर्की बिन अब्दुल्ला, अल वालिद अल इब्राहिम, आमेर अल दब्बाग, इब्राहिम अशाफ और बकर बिन लादेन भी शामिल हैं।