फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Gulf Countries ›   american force Killed In Raid On Al Qaeda In Yemen

यमन में अमेरिकी हवाई हमला, 41 अल कायदा आतंकी ढेर

Mon, 30 Jan 2017 06:01 AM IST
एजेंसी/ अदन
एजेंसी/ अदन Updated Mon, 30 Jan 2017 06:01 AM IST
विज्ञापन
american force Killed In Raid On Al Qaeda In Yemen
हेलीकॉप्टर फाइल फोटो

यमन में एक अमेरिकी हमले में रविवार को अल कायदा के 41 संदिग्ध आतंकवादी तथा 16 नागरिक मारे गए। एक अधिकारी ने इसकी जानकारी देते हुए कहा कि नए राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के कार्यकाल में यमन में यह पहला अमेरिकी हमला है। 

विज्ञापन


एक स्थानीय अधिकारी ने नाम गोपनीय रखने की शर्त पर बताया कि बायदा प्रांत के याकला जिले में हुए इस हमले में मृतकों में आठ महिलाएं तथा आठ बच्चे शामिल हैं। स्थानीय सूत्रों के अनुसार ये हमला अल कायदा के तीन कबीलाई प्रमुख के घरों पर किया गया था। अपाचे हेलीकॉप्टरों ने अल कायदा द्वारा इस्तेमाल में लाए जा रहे एक मदरसा, एक मस्जिद तथा एक अस्पताल पर भी हमला किया।
विज्ञापन


मारे गए तीनों अल कायदा प्रमुखों की पहचान अब्दुलरउफ, सुल्तान अल जहाब और सैफ अलवई अल जावी के रूप में की गई है। ये तीनों अल कायदा से संबंध के कारण जाने जाते थे। ये तीनों भाई थे तथा अल कायदा से जुड़े इनके दो अन्य भाई पहले ही मारे जा चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed