{"_id":"596ee7b04f1c1bb3498b48c7","slug":"a-clash-with-the-police-near-the-holy-site-in-jerusalem-many-palestinians-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"यरुशलम में पवित्र स्थल के पास पुलिस के साथ झड़प, कई फलस्तीनी घायल","category":{"title":"Gulf Countries","title_hn":"खाड़ी देश","slug":"gulf-countries"}}
यरुशलम में पवित्र स्थल के पास पुलिस के साथ झड़प, कई फलस्तीनी घायल
BBC
Updated Wed, 19 Jul 2017 10:31 AM IST
विज्ञापन
यरुशलम
- फोटो : BBC
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्वी यरुशलम में एक पवित्र स्थल के नजदीक मुसलमानों की नमाज के बाद इसराइली पुलिस के साथ झड़पों में कई फलस्तीनी घायल हो गए हैं। खबर है कि इन झड़पों में कम से कम एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुआ है।
विज्ञापन
पूर्वी यरुशलम स्थित ये पवित्र स्थल मुसलमानों में हरम अल शरीफ और यहूदियों में टेम्पल ऑफ माउंट के नाम से जाना जाता है। बीते शुक्रवार अरब इसराइली बंदूकधारियों ने यहां दो इसराइली पुलिसकर्मियों की गोली मारकर हत्या कर दी थी।
विज्ञापन
इस घटना के बाद पवित्र स्थल के नजदीक तनाव काफी बढ़ चुका है। पवित्र स्थल में दाखिल होने के रास्ते पर इसराइली अधिकारियों ने मेटल डिटेक्टर और कैमरे लगाए हैं।
विज्ञापन
मुसलमानों ने इसका बहिष्कार किया है और उन्होंने परिसर के बाहर ही नमाज अदा की है। फलस्तीनी प्रधानमंत्री रमी हमदल्लाह का कहना है कि नए सुरक्षा उपाय खतरनाक हैं और इससे पूजापाठ करने की आजादी पर प्रतिबंध लग जाएगा।