{"_id":"58acbbe54f1c1b5e15b22ea1","slug":"74-found-dead-on-libyan-beach","type":"story","status":"publish","title_hn":"लीबिया के तट पर बहकर आए 74 प्रवासियों के शव","category":{"title":"Gulf Countries","title_hn":"खाड़ी देश","slug":"gulf-countries"}}
लीबिया के तट पर बहकर आए 74 प्रवासियों के शव
एजेंसी/ त्रिपोली
Updated Wed, 22 Feb 2017 03:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भूमध्य सागर में डूबे 74 प्रवासियों के शव लीबिया की राजधानी के पश्चिमी तट पर बरामद किए गए हैं। दरअसल, शरणार्थी अपने अशांत देशों से बेहतर जीवन की आस में यूरोपीय देशों का रुख करते हैं पर रास्ते में हादसे का शिकार हो जाते हैं। त्रिपोली से 45 किमी दूर हार्चा गांव के लोगों ने इन शवों को देखा तो आपातकालीन विभाग को सूचना दी।
रेड क्रेसेंट के मुताबिक एक क्षतिग्रस्त नाव से ही कई शव बरामद किए गए। कुछ और लोगों के समंदर में डूबने की आशंका जताई गई है। जाविया रेड क्रेसेंट की ओर से फेसबुक पर तस्वीरें भी पोस्ट की गई हैं, जिसमें समुद्र के किनारे कई शव दिखाई दे रहे हैं।