फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Shakti ›   Gujarat born Moxila A Upadhyaya becomes Indian origin American judge before whom Donald Trump appeared

USA: कौन हैं गुजरात में जन्मीं भारतीय मूल की अमेरिकी जज मोक्सिला उपाध्याय? जिनके सामने पेश हुए डोनाल्ड ट्रंप

Fri, 04 Aug 2023 08:40 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: जलज मिश्रा Updated Fri, 04 Aug 2023 08:40 AM IST
सार

गुजरात में जन्मीं उपाध्याय ने अमेरिका के कनास शहर में पली-बढ़ीं हैं। उन्होंने अमेरिका के प्रसिद्ध विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री प्राप्त की। उपाध्याय ने मिसौरी विश्वविद्यालय से लैटिन में ऑनर्स किया।

विज्ञापन
Gujarat born Moxila A Upadhyaya becomes Indian origin American judge before whom Donald Trump appeared
Moxila A Upadhyaya - फोटो : Social Media

विस्तार

गुजरात में जन्मीं भारतीय मूल की अमेरिकी मजिस्ट्रेट जज के सामने गुरुवार को अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पेश हुए। ट्रंप पर आरोप है कि उन्होंने 2020 में हुए राष्ट्रपति चुनावों के परिणामों को पलटने की साजिश रची थी। आज हम आपको भारतीय मूल की इन्हीं मजिस्ट्रेट के बारे में बताएंगे कि कैसे गुजरात में जन्मीं उपाध्याय ने अमेरिका के जज की कुर्सी तक पहुंचने का सफर तय किया। हम बताएंगे कि कैसे पत्रकारिता में स्नातक करने वाली एक महिला ने अमेरिका में जज की कुर्सी संभाली।

विज्ञापन

पत्रकारिता-लैटिन में हासिल की डिग्री
गुजरात में जन्मीं मोक्सिला उपाध्याय ने अमेरिका के कनास शहर में पली-बढ़ीं हैं। उन्होंने अमेरिका के प्रसिद्ध विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री प्राप्त की। उपाध्याय ने मिसौरी विश्वविद्यालय से लैटिन में ऑनर्स किया। उन्होंने अमेरिका विश्वविद्यालय की वाशिंगटन कॉलेज ऑफ लॉ से जेडी किया। उपाध्याय ने आपराधिक न्याय क्लिनिक में अपने परीक्षण कार्य में विशिष्टता हासिल की।

विज्ञापन

इसके अलावा वे, प्रशासनिक कानून समीक्षा की सदस्य भी रही हैं। वाशिंगटन स्कूल से स्नातक की डिग्री प्राप्त करने के बाद उन्होंने डीसी कॉर्ट ऑफ अपील्स के पूर्व मुख्य न्यायाधीश एरिक टी वाशिंगटन के साथ काम भी किया। इस दौरान वे दो साल तक पूर्व न्यायाधीश एरिक की कानून क्लर्क रहीं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

कई संस्थानों में की वकालत की प्रेक्टिस
कानून क्लर्क की नौकरी के बाद उपाध्याय ने वेनेबल एलएलपी का वाशिंगटन डीसी कार्यालय ज्वाइन किया। यहां उन्होंने वाणिज्यिक और प्रशासनिक मामलों से जुड़े कठिन से कठिन केसों का अभ्यास किया। 2011 में उन्होंने वेनेबल भी छोड़ दिया। इसके बाद उन्होंने तत्कालीन जिला न्यायाधीश रॉबर्ट एल विल्किंस के पहले क्लर्क के रूप में नौकरी की। जिला न्यायाधीश के साथ काम करने के बाद वे दोबारा वेनेबल में शामिल हो गईं और नियुक्ति तक उन्होंने वेनेबल के साथ ही काम किया। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने वेनेबल में सहायक और भागीदार के रूप में काम किया। डीसी इनोसेंस प्रोटेक्शन एक्ट और डीसी इंकैरसेरेशन रिडक्शन के तहत उन्होंने लगातार काम किया।

एक साल पहले हुई नियुक्ति
सात सितंबर 2022 को उपाध्याय को यूएस मजिस्ट्रेट जज के रूप में नियुक्त किया गया। उपाध्याय डीसी बार लिटिगेशन सेक्शन स्टीयरिंग कमेटी की पूर्व सह-अध्यक्ष भी रह चुकी हैं। वे अमेरिकन बार फाउंडेशन की फेलो भी हैं।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed